Folic Acid Awareness Week: जानें फोलिक एसिड शरीर के लिए क्यों है आवश्यक, फॉलिक एसिड के लिए करें इन फूड्स का सेवन

इसे फोलेट या विटामिन बी9 भी कहा जाता है। खासकर, गर्भवती या गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड एक बहुत ही आवश्यक तत्व है। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फॉलिक एसिड की अतिरिक्त खुराक लेने की सलाह दी जाती है। (Folic Acid during Pregnancy)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 8, 2021 7:07 PM IST

Folic Acid Awareness Week: फॉलिक एसिड सेल्स के सही तरीके से विकसित होने की प्रक्रिया के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। फॉलिक एसिड   डीएनए जैसी महत्वपूर्ण सेल्स और सूक्ष्म टिश्यूज़ को रिपेयर करता है और आपकी बॉडी को हेल्दी बनाता है। इसे फोलेट (Folate) या विटामिन बी9 (Vitamin B9) भी कहा जाता है। खासकर, गर्भवती या गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड एक बहुत ही आवश्यक तत्व है। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फॉलिक एसिड की अतिरिक्त खुराक लेने की सलाह दी जाती है। (Folic Acid during Pregnancy)

क्यों है फॉलिक एसिड शरीर के लिए आवश्यक?

फोलेट या फॉलिक एसिड केल (Kale) और पालक (Spinach) जैसी पत्तेदार सब्जियों और फलों में मौजूद होता है। फॉलिक एसिड का मुख्य काम रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) को हेल्दी रखना है। इसीलिए, जब शरीर में फॉलिक एसिड की कमी हो जाती है तो, पेट में पल रहे बच्चे के लिए एनिमिया (Anemia) का खतरा बढ़ जाता है। सेंटर्स फॉर डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार, गर्भधारण से पहले और प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिला को फॉलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा प्राप्त होती है, तो बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। फॉलिक एसिड की अहमियत समझाने और इसकी कमी से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इरादे से प्रतिवर्ष 4-10 जनवरी की अवधि में फॉलिक एसिड अवेयरनेस वीक (Folic Acid Awareness Week ) मनाया जाता है।

फॉलिक एसिड के लिए रोज़ाना खाएं ये फूड्स (Food Sources of Folic Acid):

पालक

फॉलिक एसिड की डेली खुराक प्राप्त करने के लिए पालक एक बेहतरीन स्रोत है। एक कप पालक (Spinach) से लगभग 58.2 mcg यानि हमारी दैनिक ज़रूरत का 15 फीसदी फॉलिक एसिड प्राप्त हो सकता है। इसीलिए अपनी डायट में आप पालक को ज़रूर शामिल करें।

बीटरूट

सर्दियों में मिलनेवाली सब्ज़ियों में बीटरूट यानि चुकंदर (Beetroot) भी एक प्रमुख नाम है। नाइट्रेट, आयरन और बीटा-केरोटिन के अलावा फोलेट का भी अच्छा भंडार है बीटरूट। इसीलिए, एनिमिया से पीड़ित लोगों, प्रेगनेंट महिलाएं और टीनएजर बच्चों के लिए चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। आप रोज़ाना बीटरूट का जूस, इसका सलाद या सब्ज़ी खा सकते हैं। (Ways to Include Beetroot in Diet)

ब्रोकोली (Broccoli):

एक हेल्दी सुपरफूड (Super food) के तौर पर ब्रोकोली को खूब पॉप्युलैरिटी मिली है। फोलेट का एक अच्छा स्रोत होने के कारण प्रेगनेंसी में फॉलिक एसिड की ज़रूरत पूरी करने के लिए आप ब्रोकोली का सेवन कर सकते हैं। (Broccoli Health Benefits)

संतरा

सिट्रस यानि खट्टे फलों (Citrus Fruits) में इम्यूनिटी बढ़ानेवाला विटामिन सी (Vitamin C) तो होता ही है। लेकिन, साथ ही संतरे का सेवन करने से आपको फोलेट की भी अच्छी मात्रा प्राप्त होती है। संतरे का सेवन करने से दिल की बीमारियों (Cardiovascular Diseases) का रिस्क भी कम होता है। इसीलिए, इन सर्दियों में इस हेल्दी, मीठे और रसीले फल को अपनी डेली डायट में ज़रूर जोड़ें और इनका सेवन करें। (Health benefits of Oranges)

इसके अलावा, सर्दियों में मिलने वाली हरी मटर, फूल गोभी जैसी सब्ज़ियों, पीली मूंग दाल, बीन्स,  मूंगफली और सूर्यमुखी के बीज़ों में भी फोलेट का स्तर अधिक होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.