
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 12, 2023 9:59 AM IST
Homemade Chutney for Bad Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल आज के समय में काफी ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली समस्या हो चुकी है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें हार्ट अटैक होना शामिल है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इन खानपान में इंडियन शाली में विशेष रूप से शामिल होने वाली चटनी शामिल है। खाने की थाली का स्वाद बढ़ाने वाली चटनी कई तरह से फायदेमंद हो सकती है, जिसमें बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाना शामिल है। आज हम आपको इस लेख में एक खास चटनी की रेसिपी बताएंगे, जो आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता है। यह खास चटनी अलसी से तैयार की जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए अलसी की चटनी कैसे बनाएं और इसके क्या हैं फायदे?
शरीर के बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए अलसी के बीजों से तैयार चटनी काफी हद तक फायदेमंद हो सकती है। अलसी में लिगनेन, प्रोटीन और फैटी एसिड अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है। यह सभी पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को घटाने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इससे बालों और स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा मिल सकता है। इतना ही नहीं, अलसी की चटनी कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
असली की इस खास चटनी को तैयार करने के बाद आप इसे खाने की थाली में रोजाना 1 चम्मच डाल सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है।
अलसी की बीजों का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में आप अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें सकते हैं।