Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Flaxseeds oil: वेट लॉस के लिए डायट में शामिल करें फ्लैक्सीड ऑयल, कॉन्स्टिपेशन से राहत और हेल्दी हार्ट जैसे फायदे भी मिलेंगे

Healthy food for Weight Loss: एक अच्छे वेट लॉस फूड के तौर पर फ्लैक्सीड पसंद किया जाता है। इसीलिए, अलसी के बीज़ों की तरह फ्लैक्सीड ऑयल भी वेट लॉस में मदद करता है। इससे, बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। जो, वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को और भी कई  फायदे होते हैं।

Flaxseeds oil: वेट लॉस के लिए डायट में शामिल करें फ्लैक्सीड ऑयल, कॉन्स्टिपेशन से राहत और हेल्दी हार्ट जैसे फायदे भी मिलेंगे
वेट लॉस के लिए डायट में शामिल करें फ्लैक्सीड ऑयल, कॉन्स्टिपेशन से राहत और हेल्दी हार्ट जैसे फायदे भी मिलेंगे

Written by Sadhna Tiwari |Published : January 9, 2020 3:37 PM IST

फ्लैक्सीड या अलसी के बीज (Flaxseeds oil Benefits) एक इंडियन सुपरफूड हैं। जिन्हें, अब लोग अपनी डायट (Flaxseeds oil Benefits) में शामिल कर रहे हैं। यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। इसमें, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो ब्रेन हेल्थ सुधारने का काम करते हैं। इसीलिए, यह बच्चों के लिए एक अच्छा डायट सप्लीमेंट है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को और भी कई  फायदे होते हैं।

डायट में शामिल करें फ्लैक्सीड ऑयल, सेहत को होंगे बेमिसाल फायदे  (Flaxseeds oil Benefits):

वेट लॉस  (Flaxseeds oil Benefits):

एक अच्छे वेट लॉस फूड के तौर पर फ्लैक्सीड पसंद किया जाता है। इसीलिए, अलसी के बीज़ों की तरह फ्लैक्सीड ऑयल भी वेट लॉस में मदद करता है। इससे, बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। जो, वजन कम करने में मदद करता है।

Tip for Weight Loss: वजन कम करने के लिए सही डायट है अहम, करना है वेट लॉस तो, ज़रूर खाएं ये 4 फूड।

Also Read

More News

कोलेस्ट्रॉल लेवल:

एक और फायदा जो अलसी के बीज़ों का तेल खाने से होता है वह है कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना। दरअसल, फ्लैक्सीड ऑयल में मिलने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है। जैसा कि, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल दिल से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा बढ़ाते हैं। इसीलिए, फ्लैक्सीड ऑयल के सेवन से हार्ट को हेल्दी बनाना आसान हो जाता है। तो, वहीं अल्फा-लाइनोलेनिक एसिड जो कि फ्लैक्सीड ऑयल में मौजूद होता है। जिससे, हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद होती है।

Healthy Recipe: लो फैट फूड खाते हैं आप, तो ज़रूर ट्राई करें ये रेसिपी-खांडवी।

कॉन्स्टिपेशन से राहत:

इन नन्हें दानों में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। जो, पाचन तंत्र और बोवेल की कार्यप्रणाली को काम करने में मदद करता है। यही नहीं, अलसी के बीज़ों में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होते हैं। जो, कॉन्स्टिपेशन जैसी परेशानियों से बचाने में मदद करता है।

Eating Healthy: कॉन्स्टिपेशन और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाता है ओट्स, नाश्ते में खाएं ओट्स का पराठा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Diabetes Diet Tips: कॉन्स्टिपेशन और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स रहेंगी दूर, डायबिटीज़ में फॉलो करें ये डायट टिप्स