
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 14, 2020 1:23 PM IST
हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ में बहुत फायदेमंद है अलसी, सही सेवन से मिलेगा जबरदस्त लाभ
हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत ही खतरनाक स्थिति है, जिसे अगर नजरअंदाज कर दिया जाए तो मौत तक हो सकती है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर होना बहुत ही आम हो गया है। उच्च रक्तचाप तब होता है जब किसी व्यक्ति की धमनी की दीवार में रक्त प्रवाह बहुत तेज हो जाता है। समय के साथ उच्च रक्तचाप बढ़ने से हमारी धमनियों के भीतर ऊतक को नुकसान हो सकता है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति घातक हृदय रोगों का शिकार हो जाता है। हालांकि, अपने आहार में कुछ बदलाव करके इस खतरे से बचा जा सकता है। मार्किट में कई सुपरफूड्स ऐसे हैं, जो किसी भी व्यक्ति के बीपी को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक सुपरफूड अलसी है। आज हम आपको हाई ब्लड प्रेशर में अलसी के लाभ बता रहे हैं, साथ ही आप अलसी के बीज के अन्य लाभों के बारे में भी जानेंगे।
1. फ्लैक्ससीड्स यानि कि अलसी ओमेगा-तीन फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।
2. अलसी फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है जो वजन घटाने में मदद करता है, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्तचाप को भी सामान्य रखता है।
3. अलसी के सेवन से कब्ज काफी हद तक कम होती है।
4. फ्लैक्ससीड्स विभिन्न तरीकों से आहार में शामिल किया जा सकता है। आप इसके बीजों को साबुत भी खा सकते हैं, इनका चूर्ण भी ले सकते हैं और इन्हें भिगा कर भीखा सकते हैं।
5. प्रति दिन 1 चम्मच अलसी का सेवन किया जा सकता है।
यूरोपीय और एशियाई देशों में फ्लैक्ससीड्स का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। हाइपरटेंशन पत्रिका में प्रकाशित एक कनाडाई अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों ने 30 ग्राम फ्लैक्ससीड्स को 6 महीने तक प्रतिदिन अपने आहार में जोड़ा, उनमें रक्तचाप की औसतन 15 मिमी एचजी और निम्न रक्तचाप में कमी आई। साथ ही, 8 मिमी एचजी की औसत वृद्धि दर्ज की गई। अध्ययन के शोधकर्ताओं ने कहा कि फ्लैक्ससीड्स को आहार में शामिल करने से रक्तचाप का स्तर कम हो जाता है, जिसके हार्ट स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का जोखिम भी 30 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
1. अलसी का सेवन महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे पीरियड्स की अनियमितता और अन्य स्त्री रोगों को कम करने में मदद मिलती है।
2. अलसी के बीज से हड्डियों के रोग जैसे कि गठिया, जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
3. पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में भी अलसी के बीज का बहुत बड़ा रोल होता है। अलसी में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण कोलोन का स्वास्थ्य ठीक रहता है और आंतों की गतिविधि में भी सुधार होता है।
4. अलसी प्रोटीन, गुड फैट और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। इसे खाने से देर तक पेट भरे रहने का एहसास होता रहता है और भूख कम लगती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
5. अलसी में पाया जाने वाला ओमेगा-3 जलन और बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करता है। इस वजह से हृदय गति सामान्य रहती है और इससे जुड़ी बीमारियां नहीं होतीं।
6. अलसी में लिगनेन भरपूर मात्रा में होता है। ये सेल्यूलोज का एक रूप है जो खून में सुगर को कंट्रोल करता है। रोज 25 ग्राम अलसी के बीज का सेवन करने से जीवन में कभी आपको डायबिटीज नहीं होगी।