
Also Read
Chutney for Uric Acid
Chutney Recipe for Uric Acid : आज के समय में यूरिक एसिड काफी ज्यादा कॉमन समस्या हो चुकी है। बता दें कि यूरिक एसिड ब्लड में मौजूद एक केमिकल है, जो प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनती है। यह कई तरह के खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स में मौजूद होती है। सामान्य स्थिति में यूरिक एसिड यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकाल जाता है, लेकिन अगर इसकी अधिक मात्रा हो जाए तो इसे बाहर निकालने में दिक्कत होती है। ऐसे में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती है। इसलिए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ हेल्दी डाइट को चुन सकते हैं, जिसमें एक खास तरह की स्पेशल चटनी है। जी हां, इस खास तरह की स्पेशल चटनी से आप काफी हद तक यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्पेशल चटनी की रेसिपी और बनाने का सही तरीका क्या है?
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप सर्दियों में अलसी से तैयार चटनी का सेवन कर सकते हैं। यह काफी हेल्दी हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेपिसी-
अलसी की चटनी को तैयार करने के लिए सबसे पहले अलसी को ग्राइंडर जार में पीस लें। इसके बाद इसमें कुचला हुआ लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और स्वादानुसार नमक भी डालें।
अलसी के बीजों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल हो सकता है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अगर आप लगातार 6 महीने तक अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे करीब 34 प्रतिशत गाउट होने का खतरा कम किया जा सकता है। हालांकि, इसपर अभी और भी रिसर्च होने बाकी हैं।
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हाई यूरिक एसिड में होने वाली समस्याओं को कम कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने में प्रभावी माना जाता है।
अधिकतर लोगों को आपने देखा होगा कि यूरिक एसिड की परेशानी होने पर वे सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ जल्दी से बाहर हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।