
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 28, 2023 9:32 AM IST
Flaxseed Paratha for Cholesterol : अलसी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। वजन कम करने से लेकर कोलेट्रॉल की समस्याओं को कम करने में अलसी आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी सिंहा का कहना है कि अलसी में जीरो प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल होता है, ऐसे में इसके सेवन से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ेगा। इतना ही नहीं, अलसी के बीजों में घुलनशील फाइबर होता है, जो बेहद ही आसानी से पच जाता है। इसके अलावा अलसी में ओमेगा 6 फैटी एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी होते हैं। अगर आप हार्ट से जुड़ी परेशानियों को दूर रखना चाहते हैं, तो अलसी का सेवन नियमित रूप से करें। वहीं, अगर आप एक ही तरह से अलसी का सेवन करके बोर हो गए हैं, तो अलसी से तैयार पराठे का सेवन करें। इससे आपको कई लाभ होंगे। साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल में रहेगा। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें अलसी का पराठा?
अलसी पराठा तैयार करने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम अलसी लें। अब इसे अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। इसके बाद रोस्ट किए गए अलसी को अच्छी तरह से ग्राइंडर की मदद ले पीस लें। इसके बाद इसमें आप थोड़ा सा नमक, हरी मिर्च, प्याज (ऑप्शनल), अदरक को कद्दूकस करके डालें। इसके बाद आटे की लोईयां बनाकर इसमें अलसी का मिश्रण भर दें। इसके बाद इसे बेलकर पराठे की तरह सेंक लें। लीजिए अलसी का पराठा तैयार है। अब आप इसे ब्रेकफास्ट में दही के साथ खा सकते हैं। बच्चों के लिए आप अलसी पाउडर में थोड़ा सा चीनी मिक्स करके पराठा तैयार कर सकते हैं, यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
अलसी का पराठा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से शरीर को कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं, अलसी पराठा खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
अलसी का पराठा खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।