Flaxseeds Laddu in Winters : सर्दियों में गर्म चीजें खाने की सलाह दी जाती हैं। इन चीजों में अलसी के लड्डू शामिल हैं। अलसी के लड्डू का सेवन करने से सर्दियों की कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अलसी एक ऐसा बीज है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड से लेकर कई जरूर विटामिन्स पाए जाते हैं। सर्दियों में इससे तैयार लड्डू के सेवन से मोटापा से लेकर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं अलसी के लड्डू की रेसिपी और खाने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?
अलसी का लड्डू बनाने की रेसिपी
आवश्यक सामग्री
अलसी - 500 ग्राम
मेथी दाना - 50 ग्राम
चावल का आटा - 1 कप
गुड़ - 500 ग्राम
सोंठ (Dry Ginger) - 50 ग्राम
देसी घी - 150 ग्राम
किशमिश - 50 ग्राम
काजू - 50 ग्राम
सूखा नारियल - 50 ग्राम
विधि
अलसी का लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले अलसी को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें।
इसके बाद इसे ठंडा करके दरदरा पीस लें। अब एक कड़ाही में घी डालकर इसमें चावल का आटा और सोंठ का पाउडर डालकर अच्छे से भुनें।
इसके बाद इसमें मेथी का दाना डालकर भुन लें। अब इसमें ड्राईफ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
तैयार सामग्री को गुड़ की चाशनी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण को लड्डू का आकार दें। लीजिए अलसी के बीजों का लड्डू तैयार है। अब इसे आप पूरे दिन 1 बार जरूर खाएं।
अलसी के लड्डू खाने के फायदे
अलसी के बीजों का लड्डू खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें हेल्दी फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार हो सकता है।
इस लड्डू में शरीर को गर्म रखने का गुण होता है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है।
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप ठंड में अलसी के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।
स्किन पर होने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए भी आप रोजाना अलसी के बीजों का लड्डू खा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होता है, जो झुर्रियों को कम कर सकता है।
सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसी स्थिति में अलसी के बीजों से बना लड्डू फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
असंतुलित हार्मोन को बैलेंस करने के लिए आप सर्दियों में अलसी के बीजों से बना लड्डू जरूर खाएं। इससे काफी लाभ हो सकता है।
सर्दियों में अलसी के बीजों का लड्डू खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में इसका एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.