
Also Read
Flax Seeds Kadha Benefits: वजन कम करने के लिए पिएं अलसी के बीज का काढ़ा, ये रहा बनाने का तरीका।
Flax Seeds Kadha for Weight Loss: अलसी का बीज यानी फ्लैक्स सीड्स (Flax seeds in hindi) स्वस्थ शरीर पाने का बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। इतना ही नहीं, यह वजन कम करने वालों के लिए भी एक बेहतरीन सीड (Seeds for weight loss) कहा जाता है। यदि आपको भी वजन कम करना है, तो आप अलसी के बीजों का सेवन करना शुरू कर दें। अलसी के बीज (Alsi Benefits) में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर वजन कम करने में सहायक होता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं। जब आप फ्लैक्स सीड्स खाते हैं, तो आपको जल्दी भूख का अहसास नहीं होता है, जिससे आप अधिक खाने से बचे रहते हैं। वैसे भी नट्स (Nuts) और बीजों (Seeds) में हेल्दी फैट्स और हाई क्वालिटी प्रोटीन होते हैं, इसलिए इन्हें बेस्ट वेट लॉस डायट प्लान में शामिल किया जाता है।
एक मुट्ठी नट्स खाने से ना सिर्फ शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होता है, बल्कि भूख को भी कम करता है। बादाम, काजू, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज ये सभी काफी हेल्दी होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। अलसी का बीज भी वजन कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जाना जाता है और इसे डायट में जरूर शामिल करना चाहिए।
हालांकि, कई लोगों को अलसी के बीजों का स्वाद पसंद नहीं होता, इसलिए वे इसे सब्जी या सलाद में डालकर खाना पसंद नहीं करते। यदि आपको भी अलसी के बीजों का स्वाद अच्छा नहीं लगता है, तो आप अलसी से बना काढ़ा (Alsi ka kadha) पीकर देखें। अलसी का काढ़ा भी वजन तेजी से कम करने में मदद करते हैं। अलसी के बीजों (Alsi ke beej) में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Flax seeds benefits in hindi) होते हैं। यदि आपको लंबी उम्र तक फिट एवं टोन्ड बॉडी चाहिए, तो अलसी के बीज का सेवन करें। जानें, अलसी के बीज से बना काढ़ा किस तरह से वजन कम करने में करता है मदद (Flax seeds kadha for weight loss in Hindi) और (Flax seeds for weight loss) इसे बनाने का (Flax Seeds Kadha for Weight Loss in hindi) तरीका...
फ्लैक्स सीड्स में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यदि आप स्नैक्स के तौर पर अलसी के बीजों का सेवन करते हैं, तो आपको भूख जल्दी नहीं लगेगी। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जो कई हार्मोंस को नियंत्रित करता है और इससे आपकी भूख भी नियंत्रित होती है। एक अध्ययन के अनुसार, आप अपने किसी भी ड्रिंक यानी पेय पदार्थ में 2.5 ग्राम ग्राउंड फ्लैक्स सीड्स डालकर सेवन करें, इससे भूख कम लगेगी और पोषण भी प्राप्त होगा। इसके अलावा, अलसी के बीज रक्त शर्करा, निम्न रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इन छोटे-छोटे भूरे रंग के बीजों में लिग्नन्स (Lignans) होते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट और एस्ट्रोजन गुणों से भरपूर प्लांट कम्पाउंड होते हैं। ये दोनों कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अलसी के बीजों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। लेकिन, आप चाहते हैं कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब करें, तो इसे काढ़े के रूप में सेवन करें। इस तरह से बनाएं अलसी के बीज का काढ़ा (Alsi ke beej ka kadha)-
1 गिलास पानी
एक बड़ा चम्मच अलसी का बीज
नींबू का रस एक बड़ा चम्मच
1 बड़ा चम्मच गुड़
एक पैन में पानी डालें। उसमें फ्लैक्स सीड्स डालें। इस पानी को 3-4 मिनट तक उबलने दें। आंच से उतार लें। इसे कप में छान लें और 1 चम्मच नींबू का रस, गुड़ मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं। अलसी के बीज का काढ़ा तैयार है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इस काढ़ा (Flax Seeds Kadha for Weight Loss) को सुबह के समय पिएं।