
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2020 9:01 PM IST
Flax Seeds Health Benefits: अलसी के बीज यानि फ्लैक्सीड्स (Flax Seeds) ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये बीज वेट लॉस के लिए मददगार माने जाते हैं। इसी तरह डायबिटीज (Diabetes) में भी फ्लैक्सीड्स का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कारगर होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अलसी के बीज ना केवल ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। बल्कि, यह हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) की वजह से होने वाले डैमेज़ को भी कम करने का काम करते हैं। (Flax Seeds Health Benefits )
जैसा कि डायबिटीज में शरीर में इंसुलिन (Insulin Products) का निर्माण कम होता है। इसुंलिन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियमित रखता है। इसीलिए, इंसुलिन की कमी हो जाने के कारण, रक्त में ग्लूकोज़ या शुगर का स्तर बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीज़ों को कम शक्कर और फाइबर अधिक मात्रा मे लेने की डायट टिप्स दी जाती हैं। फ्लैक्सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसीलिए, जब डायबिटिक्स अलसी का सेवन करते हैं। तो, बहुत देर तक भूख नहीं लगती। ऐसे में बॉडी का बीएमआर बढ़ जाता है। यह फैट बर्न प्रोसेस तेज़ होता है। जिससे, वेट लॉस होता है।
अपनी डायट में आप फ्लैक्सीड्स को कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में लिख रहे हैं हम-
अलसी के बीजों को हल्का सा भून लें। फिर, उसे ठंडा कर पीस लें और उसका पाउडर बना लें। खाना खाते समय आप इस पाउडर को ऊपर से छिड़ककर खा सकते हैं। सलाद, रायता, दही और चाट जैसे फूड्स में इसे मिक्स करें। (ways to include Flax Seeds in your diet)
डायबिटीज में हाई फाइबर रोटी खाने से फायदा होता है। अपनी रोटी के आटे में आप अलसी के दानें या अलसी के बीज मिला लें। इस आटे की रोटियां लंच और डिनर में खाएं। (Flax Seeds Health Benefits)
एक कटोरी अलसी के बीज भून कर ठंडा करें। इसे किसी डिब्बे में भरें और अपने साथ रखें। ऑफिस में काम के दौरान लगने वाली हल्की-फुल्की भूख को मिटाने के लिए यह एक हेल्दी स्नैक साबित हो सकता है। इसी तरह डिनर के बाद होने वाली लेट नाइट क्रेविंग्स में भी अलसी के बीज चबा सकते हैं।