Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अच्छी बॉडी बिल्डिंग के लिए 5 शाकाहारी आहारों को यहां जानें

अक्सर एक बहुत बड़ा मिथ सुनने को मिलता है कि अच्छी बॉडी केवल नॉन वेजिटेरियन (मांसाहारी) खाने वालों की ही बन सकती है, पर ऐसा नहीं है।

अच्छी बॉडी बिल्डिंग के लिए 5 शाकाहारी आहारों को यहां जानें
बीन्स में किसी भी हरी सब्जियों से कहीं ज्यादा प्रोटीन और सॉल्यूबल फाइबर्स होते हैं। © Shutterstock

Written by Editorial Team |Updated : June 8, 2019 6:41 PM IST

बॉडी बिल्डिंग शाकाहारी आहार से भी हो सकती है। बॉडी बिल्डिंग की बात आती है तो हमें एक बहुत बड़ा मिथ सुनने को मिलता है कि अच्छी बॉडी केवल नॉन वेजिटेरियन (मांसाहारी) की ही बन सकती है. मगर ऐसा बिल्कुल भी नही हैं। भारत में कई ऐसे बॉडी बिल्डर और पहलवान हुए हैं जो शाकाहारी रहकर अच्छी बॉडी बना पाने में सफल ही नहीं रहे बल्कि, उन्होंने दुनिया में अपना नाम किया है। अगर बॉडी बिल्डिंग शाकाहारी आहार से बनाना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहें, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

अश्‍वगंधा

अश्‍वगंधा ऐसी जड़ी-बूटी है जो दुनिया भर में मशहूर है। इसे शक्तिवर्धक हर्ब्‍स के तौर पर भी जाना जाता है। यह टेस्‍टोस्‍टेरॉन लेवल को प्राकृतिक रूप से बढ़ाता है, जिससे व्‍यक्ति की शारीरिक ताकत और मसल्‍स बिल्डिंग भी बढ़ती है। यह कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल कर हृदय संबंधी समस्‍याओं को दूर करता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। स्‍ट्रेस लेवल को भी कम करता है। बॉडी बिल्डिंग शाकाहारी आहार में अश्वगंधा सबसे अच्छा आहार है।

यह भी पढ़ें-क्या आप महुआ के इन असरदार फायदों के बारे में जानते हैं?

Also Read

More News

सतावरी

सतावरी में फाइबर, फोलिक एसि‍ड, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह एक एंटीऑक्‍सीडेंट हर्ब है जो सेल डैमेज को सही करता है। सतावरी में हाई लेवल अमीनो एसिड पाया जाता है। जो शरीर से अतिरिक्‍त पानी और नमक को यूरीन के रास्‍ते से बाहर करता है, इससे बॉडी बनाने में सहायता मिलती है।

बीन्‍स

बीन्‍स में किसी भी हरी सब्जियों से कहीं ज्‍यादा प्रोटीन और सॉल्‍यूबल फाइबर्स होते हैं। लेकिन अमिनो एसिड चेन पूरे न होने के कारण इसका प्रोटीन अधूरा होता है, अगर बीन्‍स को ब्राउन राइस के साथ खाया जाए तो यह पूरा हो जाता है। हैवी वर्कआउट के बाद इसे ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-जिम छोड़ने के बाद भी चाहते हैं फिट रहे बॉडी, तो डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

लो फैट मिल्‍क और मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स

यह व्‍हे प्रोटीन और  बहुत अच्‍छा जरिया होता है। व्‍हे प्रोटीन एग प्रोटीन के मुकाबले ज्‍यादा अच्‍छा होता है। जबकि कैसिइन प्रोटीन थोड़ा स्‍लो डाइजेस्टिव प्रोटीन होता है जो व्‍हे प्रोटीन के साथ मिलकर पॉजिटिव नाइट्रोजन को बॉडी में बैलेंस करता है और बॉडी में लंबे समय तक प्रोटीन की जरूरत को पूरा करता है, जिससे बॉडी बिल्डिंग में मदद मिलती है।

पीनट बटर

यह प्रोटीन का बहुत अच्‍छा जरिया है जो कि मसल्‍स बनाने और उसकी मरम्‍मत करने के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मोनो और पॉलीसेचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो मसल्‍स के लिए बहुत फायदेमंद है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बॉडी बिल्डिंग शाकाहारी आहार से चाहते हैं तो एक हैवी वेट वर्कआउट के बाद इसे ले सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फूड और केले का भी सेवन मसल्‍स बनाने के लिए किया जा सकता है।

About the Author

... Read More