... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : July 4, 2018 5:53 PM IST
खान-पान का सबसे महत्वपूर्ण चीज अगर कही जाए तो नमक को ही कहा जा सकता है। लगभग रोजाना के खान-पान में 80 प्रतिशत फूड में नमक का इस्तेमाल होता है। नमक को अगर रासायन की दृष्टि से देखें तो यह सोडियम और क्लोराइड से बना होता है। नमक सोडियम का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है।
शरीर के पोषण के लिए सभी तत्वों की जरूरत होती है लेकिन किसी भी तत्व की अधिकता नुकसानदायक भी होती है। वैसे तो कुछ तत्वों को शरीर बनाता है लेकिन सोडियम और क्लोराइड का निर्माण हमारा शरीर नहीं कर पाता है इसलिये इसे हम अपनी डायट से लेते हैं।
नमक के कई प्रकार होते हैं जिनका शरीर के लिए अलग-अलग उपयोग होता है। नमक अपने प्रकार के हिसाब से अलग-अलग उपयोगी प्रभाव भी रखता है। आइए जानते हैं नमक के प्रकार और उनके गुणों को जो हमारे शरीर को लाभदायक होते हैं।
सादा नमक
कहने को सादा नमक कहा जाता है लेकिन नमक के तौर पर सिर्फ यही एक प्रकार है जो सबसे ज्यादा प्रचलित है और सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। सादे नमक में सोडियम की मात्रा सबसे अधिक होती है। यदि सीमित मात्रा में नमक का सेवन किया जाता है, तो इससे बहुत सारे लाभ होते हैं, लेकिन इसकी अत्यधिक खपत हमारी हड्डियों को सीधे प्रभावित करती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
सेंधा नमक
सेंधा नमक को बीना किसी प्रोसेस के तैयार किया जाता है। हालांकि, सादा नमक की तुलना में इस नमक में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। उन लोगों के लिए जिनके दिल और कीडनी से संबंधित समस्याएं हैं, इस नमक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
काला नमक
काला नमक कब्ज, पेट दर्द, चक्कर आना, उल्टी और पीलिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है। काला नमक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसमें फ्लोराइड मौजूद है, इसलिए अत्यधिक काला नमक का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
लो-सोडियम सॉल्ट
जो लोग सोडियम की अधिकता के कारण समस्या अनुभव करते हैं या जिनके हेल्थ पर बूरा प्रभाव पड़ता है उनके लिए यह नमक सबसे बेहतर होता है। इस नमक को बाजार में पोटेशियम नमक भी कहा जाता है। हालांकि सादे नमक की तरह इसमें सोडियम और पोटेशियम क्लोराइड भी होता है। रक्तचाप की समस्या से ग्रसित लोगों को कम सोडियम नमक का उपभोग करना चाहिए। इसके अलावा, यह नमक दिल और मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
सी-सॉल्ट
यह नमक अन्य नमकों की तरह नहीं होता है। इसका निर्माण वाष्पीकरण के माध्यम से किया जाता है और यह सादा नमक की तरह नहीं है। गर्भावस्था, तनाव, सूजन, कब्ज के दौरान सी-सॉल्ट का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
नमक खाद्य पदार्थों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, कुछ नमक का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य के अनुसार नमक चुन सकते हैं।
चित्रस्रोत:Shutterstock.