रोजाना सुबह खाली पेट भिगोकर खाएं ये 5 चीजें, मोटापा से लेकर हाई ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

Soaked Dry Fruits : खाली पेट ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 19, 2023 12:04 PM IST

Soaked Dry Fruits : ड्राईफ्रूट्स सेहत के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं। यह कैल्शियम, विटामिन्स, प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को एनर्जेटिक रखने में मददगार होता है। कई लोग ड्राईफ्रूट्स को भिगोकर खाना पसंद करते हैं। इससे ड्राईफ्रूट्स का स्वाद भी बदल जाता है, साथ ही इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं। जी हां, ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से आपकी सेहत को अधिक लाभ हो सकता है। अधिकतर लोग बादाम को भिगोकर खाली पेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय से बादाम खा-खाकर बोर हो गए हैं तो खाली पेट बादाम और अखरोट खाने के बजाय अन्य ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। आज हम आपको 5 ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिससे भिगोकर खाली पेट खाने से काफी लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने चाहिए (Konse Dry Fruit Bhigo kar Khane chahiye) ?

कौन से ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाएं?

ड्राईफ्रूट्स को भिगोकर खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन ड्राईफ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए?

रोजाना भिगोकर खाने चाहिए बादाम

बादाम को भिगोकर खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह आपके दिमाग को दुरुस्त कर सकता है। साथ ही यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। रात में बादाम को भिगोकर (badam bhigone ke fayde) सुबह खाली पेट खाने से आप स्किन की परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। इसके साथ ही महिलाओं में PCOS के कारण होने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है। 

किशमिश है हेल्दी

रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश को भिगोकर खाएं। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से लेकर महिलाओं में पीरियड पेन या इरेगुलर पीरियड को दूर कर सकता है। इसका सेवन करने के लिए रोजाना रात में पानी में करीब 6 से 8 किशमिश को भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसका सेवन करें। इससे कई परेशानियां दूर होंगी। साथ ही यह आयरन की कमी को भी दूर कर सकता है। 

अखरोट को भिगोकर खाएं

सुबह खाली पेट अखरोट को भिगोकर खाने से आपका ब्रेन पावर बढ़ सकता है। इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटो को भी बूस्ट करने में आपकी मदद करता है। बच्चों की मेमोरी पावर को बूस्ट करने के लिए आप रोजाना उन्हें खाली पेट भीगे हुए अखरोट खिलाएं। इससे उनको ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। 

भिगोकर खाएं अंजीर

अंजीर को भिगोकर खाने से आप कब्ज की परेशानी को दूर कर सकते हैं। रात में 2 से 3 अंजीर को पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसका खाली पेट सेवन करें। यह कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आप प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। 

काजू भिगोकर खाएं

काजू को भी भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम प्राप्त होता है। वहीं, खाली पेट भिगोकर खाने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। 

खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी कारण से बढ़ रही है तो डॉक्टर की सलाह पर ही आहार में बदलाव करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source