प्रोटीन की कमी से शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, इन चीजों से करें पूर्ति

प्रोटीन से ना सिर्फ मसल्‍स का निर्माण होता है, बल्कि शरीर की टूट-फूट की मरम्‍मत में भी सहायक होता है। शरीर में प्रोटीन (protein deficiency) की कमी के कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। चलिए जानते हैं प्रोटीन की कमी से दिखने वाले लक्षण (signs of protein deficiency) और कैसे करें शरीर में प्रोटीन की पूर्ति-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 15, 2020 2:31 PM IST

प्रोटीन (Signs of Protein Deficiency) के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन से बनने वाला तत्व होता है, जो हमारी बॉडी को कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। प्रोटीन ही शरीर को अंदर और बाहर दोनों से मजबूत  बनाता है। यह शरीर के विकास में हमारी मदद करता है। शरीर का लगभग 16 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से बना हुआ है।

इससे,  ना सिर्फ मसल्‍स का निर्माण होता है, बल्कि शरीर की टूट-फूट की मरम्‍मत में भी सहायक होता है। शरीर में प्रोटीन (protein deficiency) की कमी के कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। चलिए जानते हैं प्रोटीन की कमी से दिखने वाले लक्षण (Signs of Protein Deficiency) और कैसे करें शरीर में प्रोटीन की पूर्ति (Signs of Protein Deficiency) -

प्रोटीन की कमी के 5 लक्षण (Five signs of Protein Deficiency)

  • प्रोटीन की कमी से जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थ का निर्माण कम हो जाता है। इससे शरीर का लचीलापन घट जाता है।
  • व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या में कमी। प्रोटीन की कमी के कारण हीमाग्लोबिन भी कम हो सकता है।
  • इसकी कमी के कारण ब्लड में शर्करा का स्तर कम होता है। इसके साथ-साथ इसकी कमी के कारण बार-बार भूख भी लगती है, जिससे वजन बढ़ता है।
  • बाल और नाखूनों पर नकारात्मक असर पड़ता है। अगर सही मात्रा में प्रोटीन नहीं लिया गया, तो बाल काफी झड़ते हैं।
  • बार-बार बीमार पड़ना। शारीरिक दर्द की समस्या से गुजरना जैसे कई लक्षण नजर आते हैं।

दूध के अलावा हाई प्रोटीनयुक्त फूड्स

प्रोटीन का नाम जैसे ही लिया जाता है, तो सबसे पहले हमारे जुबान पर दूध का नाम आता है। लेकिन दूध के अलावा कई चीजों में प्रोटीन की अधिकता होती है। चलिए जानते हैं उन फूड्स के नाम-

सोया

शाकाहारियों के लिए सोया हर रूप में प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। सोया मिल्क, सोया नट्स, सोया टोफू, सोयाबीन, सोया स्नैक्स आदि के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। आजकल लोग खाने में सोया चाप को भी काफी पसंद करने लगे हैं। सोया में प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर होते हैं इसलिए इसका सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दही

दही विटामिन बी-12 का अच्छा स्रोत है। दही में बी-कॉम्‍पलेक्‍स विटामिन्‍स जैसे विटामिन बी-2 और बी-1 तथा बी-12 भी होते हैं। शाकाहारी लोगों के लिये दूध एक अच्‍छा विकल्प है। इसके अलावा अन्य फूड्स जैसे- चीज़, पनीर, मक्खन, छाछ आदि से भी कुछ मात्रा में ये पोषक तत्व आपको मिल जाता है।

अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं। अंकुरित अनाज को सलाद के रूप में अधिकतर लोग खाते हैं। लेकिन जो लोग एसिडिटी का शिकार होते हैं, वे अंकुरित अनाज ज्यादा मात्रा में न खाएं। चना, मटर, मूंग, बीन्स, मूंगफली आदि को एक रात पानी में भिगाकर रखने और फिर सूती कपड़े में छानकर रखने से ये अंकुरित हो जाते हैं।

बीन्स और फलियां

बीन्स और फलियां प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। डाइटीशियन इन्हें प्रोटीन का पावर हाउस कहते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जो शरीर के लिए जरूरी है। बीन्स और फलियों में सभी प्रकार के सूखे और हरे बीन्स, मटर और दालें शामिल हैं। हरी बीन्स के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्‍व आसानी से मिल जाते हैं। इसमे पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी6 पाया जाता है। यह फॉलिक एसिड का भी एक अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा इनमें कैल्शियम, सिलिकन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, पोटैशियम और कॉपर की भी जरूरी मात्रा होती है। एक कप उबली हुई बीन्स में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है।

Healthy Food: रागी खाने से होता है डायबिटीज़ कंट्रोल और वेट लॉस, लॉकडाउन में बच्चों के लिए हेल्दी रागी पैनकेक बनाने की रेसिपी

गर्मियों में बढ़ती चर्बी को करें कम, डायट में शामिल करें ये सीजनल फूड्स

इम्यूनिटी पावर को करना है बूस्ट, तो घर पर तैयार करें ये हर्बल टी

Kalonji Benefits : कलौंजी कई बीमारियों के लिए है रामबाण, जानें कैसे करें सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source