सुबह की पांच आदतें आपको हमेशा रखती है हेल्दी

तमाम हेल्थ टिप्स से ज्यादा जरूरी हैं ये सुबह की पांच आदतें. अगर आप इन आदतों को अपना लेते हैं तो हमेशा हेल्दी रहते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 10, 2019 8:45 PM IST

सेहत अच्छी रहे इसके लिए आप तमाम हेल्थ टिप्स अपनाते हैं. मगर सुबह की कुछ आदतों को आप हमेशा ध्यान में नहीं रखते हैं. जब तक आप सुबह की इन 5 आदतों के बारे में ध्यान नहीं देगें, आप हमेशा हेल्दी नहीं रहेंगे. हम यहां पर ऐसी पांच आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपको हमेशा हेल्दी बनाए रखती हैं. इसके अलावा इन आदतों को सही से पालन करने पर न तो आपका वजन बढ़ता है और न ही जल्दी कोई बीमारी परेशान करती है. आइए जानते हैं सेहत के लिए 5 हेल्द टिप्स.

चाय को कहें ना 

अक्सर सुबह उठने के बाद सीधे चाय की चुस्की लेते हैं. इससे आपको लगता है कि आप तरोताजा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. खाली पेट कभी चाय ना पिएं. साथ ही, उठने के बाद आप थोड़ी देर खुली हवा में टहलें.

एक्सरसाइज है जरूरी 

एक्सरसाइज और योगा को अपने मॉर्निंग रूटीन का जरूरी हिस्सा बनाएं. हर रोज कम से कम 10 मिनट ही सही मेडिटेशन, योगा या एक्सरसाइज जरूर करें. इससे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और फिट भी रहेंगे और बीमारियों से भी दूर रहेंगे.

व्यायाम के बाद नाश्ता 

एक्सरसाइज करने के बाद खाली पेट 1-2 ग्लास पानी जरूर पिएं. आप चाहे तो नींबू-पानी भी पी सकती हैं. इससे रातभर आपके शरीर में बनने वाले टॉक्सिन्स बाहर निकलेगा और आपकी बॉडी भी हाईड्रेटेड रहेगी. पानी पीने से सुबह आपका पेट साफ होता है.

नाश्ते में रखें ये ध्यान 

अक्सर सुबह में जल्दबाजी में आप ब्रेकफास्ट करना भूल जाते हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल ना करें. दिनभर तरोताजा और फिट रहने के लिए आप ब्रेकफास्ट जरूर करें. अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करेंगे, तो रात और दिन के खाने में काफी गैप हो जाएगा जिससे आपकी बॉडी में कई तरह के नुकसान होंगे. साथ ही आप पूरे दिन चिड़चिड़ा महसूस करेंगे.

ग्रीन टी बढ़ाती है जीवन की उम्र

सुबह ग्रीन टी पिएं. ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. ये वजन कम करने में मदद करती है साथ ही इससे डाइबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी से भी राहत मिलता है. हां, इसे भी खाली पेट कभी ना पिएं. ब्रेकफास्ट के बाद इसे पिएं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source