सिर्फ नाम के ही हेल्दी हैं ये 5 फूड्स, ज्यादा सेवन किया तो पहुंचा सकते हैं शरीर के कई अंगों को नुकसान

Unhealthy foods: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी होती है, लेकिन बहुत से ऐसे फूड्स भी होते हैं जिन्हें हम हेल्दी समझते हैं। लेकिन अगर इन्हीं फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 13, 2024 10:10 AM IST

Healthy foods that are actually unhealthy: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी सही डाइट होती है, क्योंकि सही यानी पोषक तत्वों से भरपूर डाइट की मदद से हमारे शरीर को जरूरी तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर की सारी प्रक्रियाएं काम करती रहती हैं। यही कारण है कि डॉक्टर भी हमें हर बार अच्छी डाइट लेने ही की सलाह भी देते हैं। अच्छी डाइट में आमतौर पर फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, बीज और साबुत अनाज जैसी चीजें होती हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो दिखने में हेल्दी होती हैं लेकिन उनका ज्यादा सेवन करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और लोग अक्सर यही गलती कर देते हैं, जिसके बाद वे बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे फूड्स की हर किसी को जरूर पहचान कर लेनी चाहिए, ताकि गलती से भी इन फूड्स का सेवन लिमिट से ज्यादा न किया जाए। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप इनकी पहचान करके सिर्फ सीमित मात्रा में ही आप इनका सेवन करें।

1. रिफाइंड फ्लोर (Refined flour)

बहुत सी चीजें मार्केट में हेल्दी फूड्स के रूप में मिल जाती हैं, जो वास्तव में रिफाइंड आटे यानी मैदे से बनी होती हैं। रिफाइंड आटे यानी मैदे को हेल्दी नहीं माना जाता है, जो आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही विकल्प नहीं है। रिफाइंड फ्लोर के बने बिस्कुट आदि खाने की बजाय घर पर साबुत अनाज से बनी चीजों का ही सेवन करें।

2. चॉकलेट (Chocolate)

बहुत से लोग डार्क चॉकलेट को हेल्दी समझते हैं और अगर इसका सीमित सीमा में सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए इतनी बुरी भी नहीं रहती हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डार्क चॉकलेट का सेवन भी लिमिट में ही किया जाना चाहिए ज्यादा इसका सेवन पेट खराब कर सकता है।

3. रेड मीट (Red meat)

कई अलग-अलग तरह के मीट होते हैं, जिनमें एक रेड मीट भी होता है। ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, जिससे कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर हार्ट के मरीजों को हफ्ते में एक या दो बार ही इसका सेवन करना चाहिए और कम मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

4. घर पर बने मीठे पकवान (Sweet dishes at home)

हम अक्सर बाहर की चीजों को अनहेल्दी मानते हैं, लेकिन घर पर बनी कुछ चीजें भी अनहेल्दी हो सकती हैं। घर पर बनने वाले ज्यादातर पकवानों रिफाइंड शुगर और रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों का ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, जो काफी परेशानी खड़ी कर सकता है।

5. चाय व कॉफी (Tea and coffee)

चाय या कॉफी का थोड़ा बहुत सेवन करना आपकी सेहत के लिए सही रहता है, लेकिन कुछ लोग ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने लग जाते हैं, जिसमें मौजूद कैफीन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ-साथ बहुत सी ऐसी अन्य चीजें भी हैं, जिनमें कैफी होता है और इनका सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source