... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 21, 2020 3:38 PM IST
फिट रहने के लिए 50 साल की उम्र के बाद, भोजन में शामिल करें ये 5 आहार
Diet for Old Age : उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर काफी कमजोर होने लगते है। इसलिए बढ़ती उम्र के लोगों को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। 50 साल के बाद कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इन दिनों बुजुर्ग व्यक्ति कोरोनावायरस की चपेट में काफी तेजी से आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमें अपने आहार में भी कुछ बदलाव (Diet for Old Age) करने चाहिए। 50 से अधिक उम्र के लोगों को अपने आहार में इन 5 चीजों को शामिल करनी चाहिए, जिससे वे स्वस्थ रह सकें।
साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम (Diet for Old Age) किया जा सकता है। इसके साथ ही फाइबर ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी सुधारने में मदद करता है। इसलिए 50 से अधिक वर्ष के लोगों को भोजन में गेहूं, बाजरा, दलिया, ब्राउन राइस इत्यादि चीजों को शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज का सेवन करने से भूख नियंत्रित रहती है, जो शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां भी काफी कमजोर हो जाती हैं। दही हड्डियों के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचन क्रिया के लिए बेहतर होता हैं। दही में पोटैशियम, जिंक और विटामिन डी जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की प्रचूरता होती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके साथ ही दही शरीर की इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाने में हमारी मदद करता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि एक उम्र के बाद शरीर को ऐसे पोषक तत्वों की काफी आवश्यकता होती है।
बहुत से लोग वजन को कम करने के लिए और अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए अंडे का सेवन करते हैं। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन डी और कोलीन तत्व पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एमिनो एसिड होता है, जो शरीर की मांसपेशियों के लिए काफी अच्छा होता है। अंडा विटामिन बी 12 और फोलेट का भी अच्छा स्रोत होता है, जो स्मरण शक्ति को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इसलिए रोजाना दिन में एक अंडे का सेवन जरूर करें।
कैंसर, डायबिटीज और मोटापा जैसी परेशानियों से दूर रहने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करना चाहिए। कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोज बादाम खाने से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। बादाम में राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, विटामिन ई, प्रोटीन, और जिंक जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो 50 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी होते हैं।
पत्तेदार सब्जियां स्वस्थ शरीर के लिए काफी जरूरी होती हैं। 50 से अधिक उम्र के लोगों को रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ये सब्जियां कम कैलोरीयुक्त होती हैं। लेटस (Lettuce) और पत्तागोभी में विटामिन सी, विटामिन बी 6, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक के जूस में भी मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं।इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
Yoga for Back Pain : कमर और पीठ दर्द के लिए घर में करें ये 2 योगासन
इंफेक्शन की कई समस्याओं से दूर रखता है आंवला जूस, जानें घर में कैसे करें तैयार
माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च
डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा
कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा