Dry fruits in milk: ठंड आते ही दूध में उबाल कर खाना शुरू कर दें ये ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Dry fruits boiled in milk: कुछ प्रकार के ड्राई फ्रूट्स को सर्दियों दूध में उबालकर खाने की सलाह दी जाती है, जिससे आपको ज्यादा फायदे मिलते हैं। इस लेख में जानें सर्दियों के मौसम में किन ड्राई फ्रूट्स को दूध मे उबालकर सेवन करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 14, 2023 8:31 AM IST

Benefits of eating milk boiled dry fruits: सर्दियों का मौसम आते ही हमें अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए और जो लोग ऐसा नहीं करते हैं अक्सर वहीं लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। आपने भी देखा होगा जब सर्दियों का मौसम आता है, तब कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम व खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ज्यादातर मामलों मे इसके पीछे बदलते मौसम के कारण डाइट व लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी न कर पाना होता है। जिस प्रकार गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर सेवन करना ज्यादा फायदेमंद बताया गया है, उसी प्रकार सर्दियों में दूध में उबालने के बाद इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है। ठंड के दिनों में आप बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और सूखे खजूर को दूध में उबालकर उनका सेवन कर सकते हैं। दूध में उबाले गए ये ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और इस लेख में हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

1. हार्ट को हेल्दी रखें

सर्दियों हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स को दूध में उबालकर उनका सेवन करना चाहिए और ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद अच्छे फैट दूध के साथ उबलने के बाद आपके शरीर में अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं, जिससे आपके शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है।

2. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोके

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए भी दूध में उबलने ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। सर्दियां आते ही रोजाना दूध में बादाम, काजू और किशमिश आदि को दूध में उबालकर उसका सेवन किया जा सकता है। धमनियों से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में आपकa काफी मदद मिल सकती है।

3. कब्ज को दूर करे

जिन लोगों को कब्ज से परेशानी हो रही है, उन्हें दूध में किशमिश, सूखे खजूर और अंजीर आदि को उबालकर सेवन करना चाहिए। खूब मात्रा में फाइबर होने के साथ-साथ इन ड्राई फ्रूट्स में कई ऐसे खास तरह के तत्व होते हैं, जो आपकी आंतों को हेल्दी बनाने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

4. डायबिटीज कंट्रोल में मदद

हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद बताया गया है और यदि आप दूध में उबालकर इसका सेवन करते हैं, तो यह काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। सर्दियों में नियमित रूप से दूध में उबले ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहने के साथ-साथ डायबिटीज से जुड़ी अन्य जटिलताओं का सेवन करना भी जरूरी हो सकता है।

5. दिमागी स्वास्थ्य में सुधार

दिमागी स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स को दूध में उबालकर उसका सेवन करना काफी अच्छा रहता है। ठंड आते ही अपने बच्चों को दूध में उबालकर ड्राई फ्रूट्स देना शुरू कर दें, जिससे उनका दिमागी स्वास्थ्य सुधरने के साथ-साथ उनका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source