फि‍टनेस में है नाश्‍ते की अहम भूमिका, प्रोटीन भरे ये नाश्‍ते जल्‍दी कम करेंगे वजन

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप नाश्ते में प्रोटीन आधारित भोजन का सेवन करते हैं, तो आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। साथ ही प्रोटीन ब्रेकफास्ट आपकी पूरे दिन की डाइट को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : April 26, 2019 10:41 AM IST

अगर आप अपने आप को फि‍ट रखना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपका वजन संतुलित हो। इसमें सबसे अहम भूमिका नाश्‍ते की होती है। सुबह का नाश्‍ता आपको दिन भर के लिए एनर्जी और फ्रेशनेस देता है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे नाश्‍ते जो दिन भर आपको एनर्जी तो देंगे ही, वजन भी नहीं बढ़ने देंगे।

यह भी पढ़ें - दिन बर्बाद कर देती है थोड़ी सी बची रह गई नींद

नाश्‍ते में प्रोटीन है जरूरी

नाश्‍ते में भरपूर मात्रा में प्रोटीन को शमिल कर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। एक नए शोध के अनुसार प्रोटीनयुक्त नाश्ता लेने से वजन घटाना आसान हो जाता है। इसके अलावा नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट्स या फाइबर युक्‍त आहार की बजाय प्रोटीनयुक्त आहार को शामिल करने से दिन में भूख महसूस नहीं होती। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप नाश्ते में प्रोटीन आधारित भोजन का सेवन करते हैं, तो आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। साथ ही प्रोटीन ब्रेकफास्ट आपकी पूरे दिन की डाइट को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है। इससे आप पूरे दिन खाए जाने वाले जंक फूड के सेवन से बचते हैं। इससे मोटापे पर भी नियंत्रण रहता है और सेहत भी अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें - वेज या नॉनवेज, प्रेगनेंसी में कौन सा आहार है बेहतर

क्‍या कहता है शोध

यूनिवर्सिटी ऑफ मिसॉरी में हुए एक शोध के अनुसार, नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर आहार लेने से भूख नियंत्रण में मदद मिलती है और शाम के समय ज्यादा फैट और शूगर आधारित स्नैक्स खाने की आदत भी कम होती है। 18 से 55 साल की महिलाओं के एक समूह पर यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी में किये गये शोध के अनुसार, कम प्रोटीन वाले नाश्ते की अपेक्षा उच्च प्रोटीन वाले नाश्ते से उनका पेट भरा रहा लेकिन फैट और फाइबर की मात्रा उतनी ही रही। शोधकर्ता केविन मैकी के नेतृत्व में इस शोध में पाया गया कि नाश्ते में 35 ग्राम प्रोटीन के बराबर 4 अंडों के ऑमलेट को लेने से भूख विनियमित होने में मदद मिलती हैं। उन्होंने बताया कि अधिक प्रोटीन वाला नाश्ता कर भूख नियंत्रण में सुधार और यह महिलाओं की दिन में ज्यादा खाने से बचने में भी मदद भी करता है।

यह भी पढ़ें - इस मौसम में खाली पेट सोना भी हो सकता है खतरनाक, जानें क्‍यों

ओट्स विद मिल्‍क एंड शुगर

जिनका वजन ज्यादा है उनके लिए ओटमील का सेवन वरदान साबित हो सकता है। क्‍योंकि ओट्स वजन घटाने के लिए बेहतरीन नाश्‍ता है। ओटमील में सूखे मेवे डाल कर खाएं। ओट्स खाने से शरीर को खूब सारा फाइबर मिलता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में आपको बार-बार खाने की जरूरत नहीं होगी। इससे आपका वजन कम हो जाएगा। इसे बनाने के लिए सुबह के नाश्‍ते में आधा कप ओट, दो कप दूध, 1 चम्‍मच शक्‍कर, एक सेब का टुकड़ा, एक छोटा केला एक साथ मिलाकर हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट बनायें। दूध, ओट और शक्‍कर को मिलाकर हल्‍की आंच में 5 मिनट तक पकाने के बाद, सेब और केले के कटे छोटे टुकड़े में इसे डाल दीजिए और फिर इसका सेवन कीजिए।

sprouts स्‍प्राउट्स में प्रोटीन के अलावा फाइबर, विटामिन बी, फोलिक एसिड, विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं । ©Shutterstock.

स्‍प्राउट्स

स्प्राउटका सलाद आपके इस चाहत को पूरा कर सकता है। स्‍प्राउट्स में प्रोटीन के अलावा फाइबर, विटामिन बी, फोलिक एसिड, विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन इसके साथ-साथ इसमें कैलोरी कम होने के कारण नियमित रूप से इसे खाने से यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद मिलती हैं। इसे बनाने के लिए आप मूंग की दाल को अंकुरित कर लें। फिर इसे हल्‍का स्‍टीम करके इसमें बारीक कटी का हरी मिर्च, प्याज, खीरा, टमाटर काट कर मिला दें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस डाल दें और फिर अच्छी तरह से मिला लें और स्वादिष्ट अंकुरित मूंग सलाद का लुत्फ उठायें और वजन घटायें।

पीनट बटर बनाना स्मूदी

अगर आप अपना वजन जल्‍द से जल्‍द घटाना चाहते हैं, तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। क्‍योंकि इसमें पीनट बटर बनाना स्मूदी आपकी मदद कर सकता है। यह एक संपूर्ण नाश्ता है, जिसे कहीं भी और कभी भी खाया जा सकता है। यह प्रोटीन से भरपूर होने के कारण भूख को कम करने में आपकी मदद करता है। इसको पीने से आपको पेट भर जाएगा और आप बेकार की चीजें खाने से बच जाएंगे। इसे बनाने के लिए एक केले को लेकर अच्‍छे से ब्लैंड करें और साथ ही दो चम्मच पीनट बटर, एक कप दूध और कुछ आइस क्यूब्स भी डाल दें। यह किसी भी समय खाने के लिए अच्छा नाश्ता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source