
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 2, 2023 6:47 PM IST
Fatty foods for weight loss: मोटापा आधी से ज्यादा बीमारियों की जड़ होता है। डायबिटीज हो हार्ट से जुड़ी बीमारियां इन सब के पीछे कहीं न कहीं मोटापा भी होता है। बढ़ते मोटापे के कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और खराब लाइफस्टाइल के कारण मोटापा बढ़ता है। खराब लाइफस्टाइल जैसे एक्सरसाइज न करना और बाहर का खाना खाने की आदत आदि के कारण मोटापा बढ़ता है। सिर्फ बाहर का खाना ही नहीं घर का खाना भी जिसमें ज्यादा मात्रा में फैट होता है का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ने लग जाता है। ऐसे में फैट वाले फूड्स का सेवन कम करके भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। लेकिन कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जिनका सेवन करने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। चलिए जानते हैं जानते हैं हेल्दी फैट वाले इन फूड्स के बारे में।
सिर्फ प्रोटीन ही नहीं अंडे को हेल्दी फैट का भंडार भी माना जाता है। अंडे में खराब फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है, जबकि काफी मात्रा में अच्छा फैट पाया जाता है। अगर आप अपने वजन पर कंट्रोल रख रहे हैं, तो बाहर के जंक फूड्स छोड़ दें लेकिन अंडे का सेवन छोड़ने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक सीमित मात्रा में अंडे का सेवन करने से भी शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।
पनीर को भी एक अच्छे फैट के स्रोत के रूप में जाना जाता है। लो फैट मिल्क से बने पनीर का सेवन किया जा सकता है, जिसमें मोनोसैचुरेटेड फैट यानी हेल्दी फैट काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है।
कई आयुर्वेदिक तथ्यों के अनुसार एक सीमित मात्रा में देसी घी का सेवन करने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। यहां तक कि मॉडर्न साइंस का भी मानना है कि गाय के देसी घी में अच्छे फैट के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।
हेल्दी फैट के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें मौजूद गुड फैट शरीर को कई अलग-अलग फायदे प्रदान करता है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट का सेवन करने से दिमाग से जुड़ी समस्याएं भी कम होने लगती हैं। शारीरिक व मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है।
हालांकि, अगर आपके शरीर का वजन लगातार बढ़ता जा रहा है और तमाम कोशिशों के बाद भी आप अपने शरीर के वजन को कम नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी अच्छे डाईटीशियन से बात कर लें। डाईटीशियन आपके शारीरिक वजन के अनुसार आपके लिए सही डाइट तैयार करते हैं। मोटापे से ग्रस्त लोगों को कोई भी फैट वाली चीज खाने से पहले डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।