... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 7, 2018 1:41 PM IST
किटोजेनिक डायट (Ketogenic Diet) इन दिनों बहुत लोकप्रिय हो रही है और यह एक फैशन-सा बन रहा है क्योंकि यह वेट लॉस यानि वजन घटाने में मदद करता है। किटो डायट शरीर के फैट बर्निंग प्रणाली में मदद करता है, और इस तरह लोगों को अपना अतिरिक्त वजन घटाने में मदद होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि यह उन बच्चों के लिए भी मददगार है जो मिर्गी या एपलेप्सी (epilepsy) से पीड़ित हैं। लेकिन सेलिब्रिटी पर्सनल फिटनेस ट्रेनर, बिली गार्नन का कहना है कि बाकी डायट्स की तरह किटोजेनिक डायट पर भी इतना भरोसा ठीक नहीं है।
बिली गार्नन के मुताबिक , "किटो डायट में वेट लॉस के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन (प्रति दिन आपके मैक्रो अनुपात का 5% से कम) पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो सुबह नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट वाली चीज़ें खाते हैं और साथ ही दावा करते हैं कि आप किटो डायट फॉलो कर रहे हैं तो आपकी डायट किटो डायट नहीं है, आपने केवल अपने आहार में कार्ब्स की मात्रा कम कर दी है। ऐसे लोगों को बताया जाता है कि वह किटोजेनिक डायट ही ले रहें हैं ताकि वह प्रासंगिक लगे और आप अपने दोस्तों और सहकर्मियों के सामने खुद को किटोजेनिक डायट लेने वाला व्यक्ति साबित कर सके।"
जो लोग किटो डायट का ऑप्शन चुनते हैं उन्हें अक्सर सिरदर्द, थकान, विटामिन और मिनरल्स की कमी, किडनी स्टोन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। किटो डायट फॉलो करना बेहद मुश्किल है और जैसा कि इस डायट में बहुत अधिक फैट शामिल होता है, तो हो सकता है कि इस डायट के दौरान हम अनहेल्दी ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट का सेवन अधिक कर लें। दिल की बीमारियों से पीड़ित लोग, गर्भवती और ब्रेस्टफीड कराने वाली माताएं किटो डायट फॉलो कर सकती हैं।
काम की बात: बिली गार्नन कहते हैं, "जब तक आप किसी प्रकार की असाध्य, जानलेवा या गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं हैं तब तक किटो डायट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसलिए, अगर आप किटो डायट अपनाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि इससे जुड़ी सभी बातों और गाइडलाइन्स के बारे में आपको जानकारी हो और आप उन बातों पर सही तरीके से अमल भी करें। साथ ही एक प्रशिक्षित ट्रेनर की देखरेख में इस डायट को फॉलो करना अहम है।"
चित्रस्रोत: : Shutterstock