नवरात्रि के शुभ आगमन के साथ ही मौसम और दिनचर्या में बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। इस दौरान कुछ लोग उपवास तो रखते हैं परंतु अपने आप को स्वस्थ महसूस नहीं करते। कुछ लोगों को उपवास का फलाहार हजम नहीं होता, तो कुछ लोगों को गैस और उल्टी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप भी नवरात्रि में रहना चाहते हैं फिट तो ये टिप्स आप ही के लिए हैं।
कैसे हों फल: व्रत में आप ऐसे फलों का सेवन करें जिनसे आपका पेट भी भरा रहे और आपको भूख भी कम लगे. इन फलों में केला, तरबूज, नाशपाति, आनानास, संतरा, मौंसबी वगैरह शामिल हैं. साथ ही ऐसे फलों को भी आहार में शामिल करें जो आपके शरीर में पानी की कमी न होने दें।
पेय पदार्थों को न भूलें: कोशिश करें की व्रत के दौरान आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. ताकी आपके शरीर में पानी की कमी न हो और यह हाइड्रेट रहे. इसके साथ ही साथ पानी के अलावा आप इन चीजों का भी इस्तेमाल करें जैसे, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी, जूस वगैरह। इससे आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलेगी।
व्रत में गैस हो जाने पर आप ताजा नारियल पानी या एक कप ठंडा दूध पीये।
इन चीजों से करें परहेज
व्रत के दौरान मसालेदार चीजों, ज्यादा तली भूनी चीजों से परहेज रखें। यह आपके पेट को परेशान कर सकती हैं, क्योंकि इन्हें पचाने में दिक्कत हो सकती है।
व्रत के दौरान ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी न लें. इससे आपके पेट में दर्द या जलन हो सकती है; इतना ही नहीं यह सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी परेशानी भी पैदा कर सकते हैं।
व्रत खोलते समय कम मसाले और कम तली भूनी चीजों का इस्तेमाल करें. व्रत खोलते समय ऐसा खाना खाएं जिसे आप आसानी से पचा सकें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.