Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fish Oil VS Fish Supplements: मछली और मछली से बने सप्लीमेंट्स हमेशा से ही सेहत के लिए फायदेमंद माने गए हैं। दरअसल, इसमें ओमेगा -3 होता है जो कि स्वस्थ ब्रेन और हृदय रोग वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। इसमे डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (डीएचए) और ईकोसापेंटेनोइक एसिड (ईपीए) दोनों होते हैं। कुछ लोग जो मछली नहीं भी खाते वे फिश ऑयल और फिश सप्लीमेंट्स लेते हैं। उनका मानना है कि ये दोनों सीधे मछली खाने से बेहतर है। लेकिन असल में ये दोनों दो अलग-अलग तरीके से काम आ सकते हैं और इनके फायदे भी अलग-अलग हैं। वो कैसे, आइए जानते हैं।
मछली का तेल मछली के टिशूज से प्राप्त तेल है। मछली के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड ईकोसापेंटेनोइक एसिड और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड होता है। जो कुछ ईकोसैनोइड्स के अग्रदूत होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने और हाइपरट्रिग्लिसराइडिमिया में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। मछली के तेल का इस्तेमाल (Fish Oil uses) आप कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि
-मछली के तेल को आप कुकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि आप दूसरे तेलों का उपयोग करते हैं।
-आप इसे अपनी चटनी में मिला कर खा सकते हैं।
-मछली के तेल को आप सलाद और चोखा में मिला कर खा सकते हैं।
फिश सप्लीमेंट्स ओमेगा-3 वाली गोलियों की तरह होता है। ओमेगा -3 फैटी एसिडमछली में असंतृप्त वसा होते हैं, जो मछली में अन्य पोषक तत्वों यानी कि उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन डी और बी 2, कैल्शियम और फास्फोरस के साथ हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। बाजार में ये गोलियों के रूप में आते हैं और लोग बाल झड़ने जैसी समस्याओं में इनका सेवन करते हैं। फिश सप्लीमेंट्स को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि
-फिश सप्लीमेंट्स यानी कि इन गोलियों को आप खा सकते हैं।
-सप्लीमेंट्स पाउडर के रूप में भी होते हैं जिन्हें आप ऑरली ले सकते हैं।
-गोलियों को आप खोल कर और तेल में मिला कर बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
-ट्राइग्लिसराइड्स कम करता है।
-धमनियों में प्लाक के विकास को धीमा करता है।
-दिल का दौरा और स्ट्रोक की संभावना को कम करता है।
-दिमाग तेज करता है।
-अल्जाइमर जैसे दिमागी रोगों से बचाता है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का सुझाव है कि सप्ताह में कम से कम दो बार ही से मछली के तेल और सप्लीमेंट्स लें। ये दोनों आपके दिमाग का फंक्शन बेहतर होता है। इसका डोकोसाहैक्सेनोइक (DHA) और व ई पी ए (VHA) के जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि दिमाग की हेल्थ के लिए जरूरी है। इसके अलावा ये अल्जाइमर जैसी बीमारियों का रिस्क भी कम करता है। लेकिन, इन दोनों को लेने से पहने अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।