Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस तरह करें अंजीर का सेवन, दिल रहेगा हेल्दी, होंगे कई लाभ

अंजीर एक हेल्दी फल है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हार्ट के लिए हेल्दी होते हैं। जिन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत है, उन्हें अंजीर नियमित रूप से खाना चाहिए। जानें अंजीर खाने के फायदे....

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस तरह करें अंजीर का सेवन, दिल रहेगा हेल्दी, होंगे कई लाभ
अंजीर के फायदे

Written by Anshumala |Published : September 20, 2021 4:33 PM IST

Benefits of Figs in Hindi: उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन की समस्या से आज अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल ना किया जाए, तो यह ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हैमरेज का भी कारण बन सकता है। हाई बीपी से हार्ट संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। दिल हमारे शरीर के कई हिस्सों में ब्लड वेसल्स के जरिए रक्त भेजता है। इससे वेसल्स की दीवारों पर रक्त के बहाव का दबाव पड़ता है। यही दबाव को जब मापते हैं, उसे रक्तचाप कहा जाता है। कई बार ये दबाव अधिक मात्रा में बढ़ जाता है, इसी कारण से व्यक्ति हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) से ग्रस्त हो जाता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका हाई बीपी कंट्रोल में रहे, तो आप डाइट में अंजीर शामिल करें। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं किस तरह से अंजीर खाने से उच्च रक्तचाप की समय्या को कम (Figs control High BP) किया जा सकता है.....

उच्च रक्तचाप है तो खाएं अंजीर

अंजीर एक हेल्दी फल है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हार्ट के लिए हेल्दी होते हैं। जिन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत है, उन्हें अंजीर नियमित रूप से खाना चाहिए। अंजीर में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन्स, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा फैटी एसिड होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। चूंकि, अंजीर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम कम, ऐसे में इसे खाने से शरीर में दोनों का बैलेंस बना रहता है। अंजीर खाने से शरीर के महत्वपूर्ण नसों, हृदय धमनियों का काम सही तरीके से होता है। इससे उच्च रक्तचाप की समस्या (Figs control High BP) नहीं होती है।

यूं करें अंजीर का सेवन

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत है, उन्हें गर्म दूध और अंजीर का सेवन करना चाहिए। रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध लें। अंजीर खाकर आप दूध धीरे-धीरे पिएं। इस तरह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इससे हार्ट भी स्वस्थ रहेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

अंजीर खाने के अन्य फायदे (Benefits of Figs)

  • अंजीर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • यदि कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो अंजीर के सेवन से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
  • जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें अंजीर खाना चाहिए। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज दूर करता है।
  • पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को भी सही करे। दूध के साथ अंजीर खाने से ब्लड डिसऑर्डर भी दूर होता है।
  • खून साफ करने के लिए भी आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

About the Author

... Read More