
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 16, 2020 1:29 PM IST
अंजीर है वेट लॉस का एक अचूक नुस्खा, सर्दियों में अंजीर खाने से होते हैं ये 4 हेल्दी फायदे
Fig Health Benefits: अंजीर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फल होने के कारण खूब पसंद किया जाता है। यह एक मौसमी फल है जो सर्दियों में उपलब्ध होता है। वहीं, सूखे अंजीर को मेवे के तौर पर सालभर खरीदा और खाया जा सकता है। अंजीर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि, यह फल सूखने के बाद पोषक तत्वों के लिहाज से अधिक सम्पन्न बन जाता है। कुछ लोग अंजीर की बनावट, दानेदार स्वाद और इसकी ऊंची कीमत का वजह से इसे नहीं खाते। लेकिन,शायद उन लोगों को पता नहीं कि अंजीर का सेवन करने से सेहत के कई बेमिसाल फायदे होते हैं। (Fig Health Benefits in Hindi)
फिग यानि अंजीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए यह इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा अंजीर में कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। 100 ग्राम सूखे अंजीर में, 209 कैलरी, 4 ग्राम प्रोटीन, 1.5 ग्राम फैट, 48.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.2 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है। जबकि, इतनी ही मात्रा में अंजीर के ताज़े फल से 43 कैलरी, 1.3 ग्राम प्रोटीन, 0.3 ग्राम फैट, 9.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर मिलता है।
सूखे अंजीर को मेवे के तौर पर सालभर खरीदा और खाया जा सकता है।
शारीरिक कमज़ोरी या रक्त की कमी भारत में महिलाओं और बच्चों में बहुत अधिक देखी जाती है। इसे एनिमिय कहते हैं। एनिमिया के मरीज़ों के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सूखे अंजीर में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसके सेवन से शरीर में हिमोग्लोबिन लेवल में बढ़ोतरी होती है और कमज़ोरी दूर होती है।
अंजीर में हेल्दी फैट्स होते हैं जो, दिल को हेल्दी रखते हैं। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं, दिल को बैड कोलेस्ट्रॉल के नुकसान से बचाता है। इसके साथ ही फ्री-रैडिकल्स डैमेज़ भी कम होता है। जो कई प्रकार के कैंसर और हार्ट डिज़िज़ेज़ की वजह बनता है। इसके अलावा अंजीर में पेक्टिन नामक सोल्यूबल फाइबर भी पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। (Fig Health Benefits)
अंजीर एक मीठा फल है और इसमें, नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। लेकिन, फिर भी अंजीर का सेवन डायबिटीज़ में सेफ है। दरअसल, अंजीर की पत्तियों में एक ऐसा तत्व मौजूद होता है जो, इंसुलिन सेंसिविटी बढ़ाता है। साल 2003 में एक स्टडी में यह पाया गया कि, अंजीर का अर्क रक्त में फैटी ऐसिड और विटमिन ई का स्तर संतुलित करता है। जिससे, डायबिटीज़ मैनेजमेंट में सहायता होती है।
जैसा कि अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, यह पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को कम करता है। अंजीर में मौजूद डायटरी फाइबर पाचनशक्ति बढ़ाते हैं। जिससे, कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम होती है। साथ ही पेट फूलने और गैस जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। अच्छे डायजेशन से बॉडी की मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ती है। जिससे, वेट लॉस में सहायता होती है। (Fig Health Benefits)