
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : June 12, 2026 1:21 PM IST
Medically Verified By: Dr. Richa Sharma
FIFA World Cup 2026 (Image AI Generated)
FIFA World Cup 2026 का खुमार दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मैदान पर फुटबॉल के खिलाड़ी जब पूरे जोश के साथ दौड़ते हैं, तेज स्प्रिंट लगाते हैं और आखिरी मिनट तक दमदार खेल दिखाते हैं, तो कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर उन्हें इतनी एनर्जी कहां से मिलती है? फीफा वर्ल्ड कप के आगाज से पहले जब मैंने खुद फुटबॉल प्रैक्टिस करने की बात की तो मेरे पति ने कहा प्रोफेशनल की तरह खेलना है तो सिर्फ वर्कआउट, ट्रेनिंग और मसल्स ग्रोथ पर नहीं बल्कि अपनी डाइट पर भी ध्यान दो। बातचीत के दौरान मेरे पति ने यह भी बताया कि फुटबॉल मैच वाले दिन खिलाड़ी क्या खाते हैं और कब खाते हैं, इसका सीधा असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है। सही खाना खिलाड़ियों को पूरे मैच के दौरान एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। फीफा वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है तो मैं आपको बताने जा रही हूं मैच से पहले फुटबॉल खिलाड़ी क्या खाते हैं।
फुटबॉल ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ियों को लगातार दौड़ना पड़ता है। कभी तेज स्प्रिंट, कभी डिफेंस तो कभी अटैक, ऐसे में शरीर को भरपूर एनर्जी की जरूरत होती है। अगर शरीर में सही एनर्जी नहीं होगी तो खिलाड़ी जल्दी थक सकते हैं और उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है। नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल की डाइटिशियन रिचा शर्मा का कहना है कि फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स है कार्बोहाइड्रेट। हर खिलाड़ी मैच से पहले से सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेता है।कार्ब्स लेने से शरीर में ग्लाइकोजन स्टोर होता है, जो खेल के दौरान एनर्जी देने में मदद करता है।
डाइटिशियन बताती हैं कि मैच शुरू होने से करीब 3 से 4 घंटे पहले खिलाड़ी संतुलित खाना खेते हैं, जो न सिर्फ पेट को भरा हुआ महसूस करता है, बल्कि आसानी से पचता भी है। इससे खिलाड़ियों को मैच के दौरान सही एनर्जी मिलती है। मैच से पहले खिलाड़ी अक्सर ये चीजें खाते हैं:
ये खाद्य पदार्थ शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं, जिससे खिलाड़ी पूरे मैच के दौरान एक्टिव रहते हैं।
डाइटिशियन का कहना है कि फुटबॉल मैच से पहले अगर किसी खिलाड़ी को भूख लगती है, तो वो हल्की चीजें ही खाते हैं, ताकि रनिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए खिलाड़ी नीचे बताई गई चीजें खाते हैंः
ये स्नैक्स जल्दी पच जाते हैं और शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं। फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी मैच की तैयारी का अहम हिस्सा होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर थकान जल्दी महसूस हो सकती है और ध्यान भी भटक सकता है। इसलिए खिलाड़ी मैच से पहले और दौरान लगातार हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करते हैं।
फुटबॉल खिलाड़ियों की फिटनेस का राज सिर्फ जिम या प्रैक्टिस नहीं है। सही समय पर सही खाना, पर्याप्त पानी और संतुलित डाइट भी उनकी सफलता का बड़ा कारण है। यही वजह है कि दुनिया के बड़े फुटबॉल मैच से पहले अपनी डाइट को लेकर कोई समझौता नहीं करते हैं। अगर आप भी फुटबॉल खिलाड़ियों की तरह फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो किसी भी डाइट प्लान को
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य या डाइट संबंधी सलाह को अपनाने से पहले इस बारे में अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।