... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : August 11, 2023 10:33 AM IST
Linguda Health Benefits: लिंगुडा एक पहाड़ी सब्ज़ी है और पहाड़ी क्षेत्रों में इसे सेहत के लिए वरदान माना जाता है। यह आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं को हल करने में मदद करती है। पहाड़ी क्षेत्र में उगने वाले फल और सब्ज़ियों के बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है। इन फलों और सब्जियां में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं और ये हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते है। ये पहाड़ी सब्ज़ियां खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है और ये कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है लिंगडा, जिसे लिंगुडा भी कहते हैं। इस सब्जी को अंग्रेजी में फिडलहेड फर्न्स (Fiddlehead Ferns) कहा जाता है। आइए जानते इस लिंगुडा सब्ज़ी के फायदों के बारें में।
लिंगुडा सब्ज़ी में पोटैशियम, कॉपर,आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैरोटीन,फैटी एसिड, सोडियम और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। ये सब्जी पहाड़ों में जून से सितंबर के महीने तक पायी जाती है।
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर होती है। उन लोगों को लिंगुडा सब्ज़ी ज़रुर खानी चाहिए। क्योंकि ये इम्यूनिटी को मज़बूत करती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है और ये मौसमी बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करती है। (Vegetables to boost immune power)
लिंगुडा सब्जी के सेवन से पाचनतंत्र मज़बूत होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर (Fiber rich vegetables) पाचन क्रिया में सुधार करता है। और ये गैस, अपच और कब्ज़ जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
लिंगुडा सब्ज़ी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है। क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। Foods for good eyesight)
यह सब्ज़ी दिल को भी हेल्दी रखती है। यह हमारी हड्डियों को भी मज़बूत करती है। वहीं, इस सब्ज़ी में एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण यह एक सुपरफूड बन जाती है।
खून की कमी को भी पूरा करने में भी लिंगुडा सब्ज़ी फायदेमंद मानी जाती ती है। क्योंकि इसमें आयरन की भी मात्रा हाई होती है जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों में खून की कमी होती है उन लोगों को लिंगुडा सब्ज़ी का सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या होती है उनको भी लिंगुडा सब्ज़ी खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह बीपी को कंट्रोल करने में बेहद कारगर ( High BP controlling Foods) साबित हो सकती है। इसमें पोटेशियम की मात्रा होती है जो बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
लिंगुडा सब्ज़ी वज़न कम करने में भी मदद करती है। जो लोग अपने वज़न बढ़ने को लेकर परेशान रहते है उनको इस सब्ज़ी का सेवन ज़रुर करना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। फैट भी कम होता है और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप इस सब्जी का सेवन करते है तो आप इसकी मदद से आप अपना वज़न कंट्रोल कर सकते है। (Weight Loss Vegetables)