Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाने में अधिक फाइबर मतलब हेल्दी बॉडी की गारंटी, फाइबर के लिए खाएं ये 5 देसी फूड्स

डाइट से प्राप्त होनेवाला फाइबर यानि डाइटरी फाइबर हमारी हेल्थ के लिए कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। यह ना केवल फिजिकली बल्कि मेंटली हेल्दी रहने में मदद करता है।

खाने में अधिक फाइबर मतलब हेल्दी बॉडी की गारंटी, फाइबर के लिए खाएं ये 5 देसी फूड्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 9, 2023 11:43 AM IST

मोटापा कम करने की बात हो या डाइजेशन सुधारने की आपने भी अक्सर सुना ही होगा कि इन दोनों के लिए डाइट में ज्यादा फाइबर शामिल करना चाहिए। फाइबर खाने के फायदों के बारे में भी आपने बहुत कुछ सुना ही होगा। डाइट से प्राप्त होनेवाला फाइबर यानि डाइटरी फाइबर हमारी हेल्थ के लिए कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। यह ना केवल फिजिकली बल्कि मेंटली हेल्दी रहने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वेट लॉस में मदद तो करता ही है साथ ही ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर लेवल को गम्भीर स्तर तक बढ़ने से रोकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को हर दिन लगभग 35 ग्राम तक डाइटरी फाइबर खाना चाहिए। हालांकि, अधिकांश लोग दिनभर में केवल 15 ग्राम तक डाइटरी फाइबर का सेवन करते हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि लोग पर्याप्त मात्रा में फाइबर रिच फूड्स नहीं खाते और इसीलिए, उन्हें अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए। (Benefits of fiber rich foods and sources of fiber in Hindi.)

फाइबर वाले फूड्स खाने से स्वास्थ्य को किस तरह से फायदे होते हैं? (Benefits of fiber rich foods in Hindi)

  • डाइटरी फाइबर से भरपूर फूड्स खाने से भूख से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
  • फाइबर डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है और यह ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
  • डिमेंशिया और अल्जाइमर्स जैसी ब्रेन से जुड़ी समस्याओं का रिस्क कम होता है।

फाइबर के लिए कौन-से फूड्स खाने चाहिए ? (Best Fiber rich foods available in India)

सेब (Apples)

दुनियाभर में सेब की कई वेरायटीज पायी जाती हैं और हर प्रकार के सेब में डाइटरी फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। सेब के फल में सोल्यूबल और नॉन-सोल्यूबर डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो इसे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला फल बनाता है वहीं, सेब खाने से पेट भी जल्दी भरता है और बार-बार अनहेल्दीी फूड्स खान की इच्छा नहीं होती। इस तरह क्रेविंग्स कंट्रोल करके यह वेट लॉस में मदद करता है।

Also Read

More News

एवोकाडो (Avocado)

हेल्दी और स्वादिष्ट एवोकाडो के फलों को विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड्स जैसे हेल्दी फैट्स का सोर्स होता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एवोकाडो में हेल्दी डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। लगभग 100 ग्राम एवोकाडो खाने से आपको 7 ग्राम तक डाइटरी फाइबर प्राप्त हो सकता है।

इन सबके अलावा फाइबर के लिए आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में साबुत अनाज, चना, हरी सब्जियां और सोयाबीन ( जैसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source