... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 3, 2018 5:44 PM IST
पाचन तंत्र का मजबूत रहना शरीर के हेल्दी रहने की गारंटी है। © Shutterstock
अक्सर लोगों का पाचनतंत्र खराब होता है रहता है। ज्यादातर मामलों में इसका कारण फाइबर की कमी होती है। खान-पान में अगर फाइबर की मात्रा कम होती है तो पाचनतंत्र में परेशानियां आने लगती हैं। शरीर के पाचनतंत्र पर ही पूरा शरीर निर्भर है अगर शरीर का पाचनतंत्र खराब रहता है तो शरीर भी कमजोर होने लगता है। पाचनतंत्र खराब होने की वजह से मोटापा जैसी परेशानी हो जाती है। खान-पान में फाइबर की मात्रा कम होने की वजह से कब्ज की समस्या होने लगती है। पाचन तंत्र का मजबूत रहना शरीर के हेल्दी रहने की गारंटी है।
पाचन तंत्र और फाइबर
क्या आप जानते हैं कि पाचन तंत्र के लिए जरूरी फाइबर दो तरह का होता है ? जी शरीर के लिए दोनों ही तरह के फाइबर की जरूरत भी होती है। घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर दोनों ही पाचन तंत्र के लिए जरूरी होती है। घुलनशील फाइबर वाली चीजें अधिक पानी सोख कर गाढ़े तरल का रूप ले लेती हैं। ये फाइबर पेट में शर्करा कोलेस्ट्रॉल व वसा को अपने साथ लेते हुए पाचन तंत्र में नीचे लाते हैं। इन्हें पचने में अधिक समय लगता है, इसलिए देर तक पेट भरा महसूस होता है। अघुलनशील फाइबर के स्नेत पानी कम सोखते हैं और पचते नहीं हैं। ये आंतों में मौजूद अपशिष्ट को नीचे ले जाते हुए उन्हें शरीर से बाहर करने में सहायता करते हैं। दोनों ही तरह के फाइबर हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
कब्ज की समस्या
कब्ज की समस्या पाचन तंत्र की सबसे बड़ी समस्या होती है। अगर आपको कब्ज की सस्या है तो आपको अघुलनशील फाइबर का सेवन करना चाहिए। सबसे बेहतर तो यह होता है कि दोनों तरही के फाइबर का सेवन किया जाय।
फाइबर के लिए क्या खायें