
Also Read
हमारी सेहत का असली राज हमारे पेट में छुपा होता है। अगर हमारा पेट और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है तो हमारा सारा शरीर स्वस्थ रहता है। पाचन तंत्र को अच्छी हालत में रखने के लिए आपको कुछ चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए खास कर वह चीजें जिनमें प्रो बायोटिक्स होते हैं। प्रो बायोटिक्स ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट के लिए लाभदायक होते हैं।
इसके लिए आप फर्मेंटेड फूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके कुछ उदाहरणों में किमची, कोंबुच और दही आदि होते हैं। इन चीजों में प्रो-बायोटिक मौजूद होते हैं जो आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
View this post on Instagram
फर्मेंटेड फूड कुछ दिनों या कुछ हफ्तों में बन कर तैयार होती हैं। इन दिनों में एंजाइम एक्टिविटी के द्वारा खाद्य पदार्थ में मौजूद ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल ब्रेक डाउन होता है। यह खाद्य पदार्थ हमारे मस्तिष्क के लिए भी लाभदायक होते हैं। हमारे पेट में लग्भग 100 ट्रिलियन बैक्टीरिया से भी अधिक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इन बैक्टेरिया में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं और इन दोनों का संतुलन ही यह तय करता है कि हमारी सेहत कैसी रहने वाली है। प्रो बायोटिक इनमें से अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। आप इन्हें दही, किमची, केफिर जैसी चीजों से प्राप्त कर सकते हैं। इन बैक्टेरिया को आप सप्लीमेंट के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं।
यह खाद्य पदार्थ माइक्रो ऑर्गेनिज्म द्वारा युक्त होते हैं जो आपके गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह माइक्रो ऑर्गेनिज्म आपके पेट और पाचन को हेल्दी रखते हैं और इस प्रकार आपके मूड को भी बढ़िया रखने में मदद करते हैं। इसलिए हेल्दी रूप से पाचन होने के लिए इस प्रकार की चीजें खाते रहें।