
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 7, 2019 4:26 PM IST
फर्मेंटेड इंग्रीडिएंट्स पचने में आसान और शरीर का पोषण करता है।
नाश्ते में इडली या डोसा खाते हैं आप? तो ये आदत है हेल्दी। खमीर उठे हुए या फर्मेंटेड इंग्रीडिएंट्स (Fermented Food Benefits) से बना भोजन बहुत हेल्दी होता है। यह सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के अलावा खमीर उठा हुआ भोजन खाने से कुपोषण से भी बचा जा सकता है। (Fermented Food Benefits)
फर्मेंटेड भोजन खाने का सबसे बड़ा फायदा है हेल्दी पाचन तंत्र। इस तरह का भोजन खाने से गट को हेल्दी बनाया जाता है। हेल्दी गट बैक्टेरिया का निर्माण फर्मेंटेड भोजन खाने से होता है। इस तरह यह हमारी आंतों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इससे बाउल और कोलोन हेल्थ भी बेहतर होती है। (Fermented Food Benefits)
फर्मेंटेशन की प्रक्रिया के दौरान लैक्टोबैसिल नामक कम्पाउंड्स का निर्माण होता है। यह विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स जैसे नियासिन, फॉलिक एसिड, विटामिन के और एंटीबॉडिज के भोजन में घुलने की क्रिया को तेज़ करता है। विटामिन बी12 की कमी की समस्या काफी आम है। इसीलिए विटामिन बी12 भोजन से प्राप्त करने के लिए फर्मेंटेड भोजन खाने की सलाह दी जाती है। (Fermented Food Benefits)
जब किसी अनाज को फर्मेंटेशन के लिए रखा जाता है, को उसमें एंजाइम्स और लैक्टिक एसिड्स का निर्माण होता है। यह प्रोटीन और एमिनो एसिड्स के विघटन में मदद करता है। ये दोनों ही तत्व शरीर के लिए ज़रूरी है क्योंकि, यह मसल्स के विकास में मदद करते हैं। इसीलिए अगर आप फर्मेंटेड फूड खाते हैं तो प्रोटीन की अच्छी मात्रा आपके शरीर में पहुंच जाएगी।
पढ़ें- क्या हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बालों का झड़ना पूरी तरह बंद हो जाता है? जानें सच।
यह भी पढ़ें- खुली चोट पर ना लगाएं नारियल का तेल, हो सकता है नुकसान!