डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं मेथी के लड्डू, ऐसे करें तैयार

स्वास्थ्य संबंधित फायदों की अगर बात की जाए तो, मेथी, कोलेस्टेरॉल पर काबू रख, दिल की बीमारियों के साथ डायबिटीज़ पर नियंत्रण रखने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 3, 2019 8:58 PM IST

जिन मरीजों का ब्लड शुगर (Blood Sugar Level) सामान्य से अधिक होता है वे अक्सर पॉलीयूरिया (बार बार पेशाब आना) से परेशान रहते हैं। उन्हें प्यास (पॉलीडिप्सिया) और भूख (पॉलिफेजिया) ज्यादा लगती है। दुनिया भर में लाखों लोगों आज हाई बीपी (High BP)और हाइपरटेंशन (Hypertension) की समस्‍या का सामना कर रहे हैं। डाइट आपके ब्‍लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही एक रेसिपी जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत मददगार है।

यह भी पढ़ें - जानिए क्‍या है मेडिटेरनियन डायट, जिसे करना चाहिए इस साल फॉलो

फायदेमंद हैं मेथी के लड्डू - स्वास्थ्य संबंधित फायदों की अगर बात की जाए तो, मेथी, कोलेस्टेरॉल पर काबू रख, दिल की बीमारियों के साथ डायबिटीज़ पर नियंत्रण रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स, पाचन क्रिया को ठीक करती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाए जाए मैथी के लड्डू।

यह भी पढ़ें – 2019 में रहना है हेल्‍दी और खुश तो इन तीन बातों को कभी न भूलें

सौंठ और मेथी लड्डू रेसिपी

सामग्री

1/2 कप घी

1 कप आटा

1 टेबल स्पून मेथी

2 टी स्पून सौंफ

एक छोटा चम्मच (सूखी, पाउडर के रूप में तैयार की गई) सौंठ

¾ कप गुड़ की शक्कर।

यह भी पढ़ें – खराब डाइजेशन में सुधार लाएंगे ये अचूक नुस्‍खे

सौंठ और मेथी लड्डू बनाने की वि​धि

एक भारी कढ़ाही में घी डालकर पिघाल लें। फिर उसमें आटा डालें, हल्की आंच पर इसे भूनें।

करीब आधा घंटा आटे को भूनें। आप देखेंगे कि यह मिक्सचर हल्के भूरे रंग का हो जाएगा। आंच को बंद कर दें, मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। अगर मिक्सचर पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ और आपने इसमें चीनी मिला दी, तो यह मिक्सचर सूख जाएगा।

एक दूसरे पैन में सूखी काली मिर्च, मेथी, सौंफ डालकर भून लें और पीस लें।

जब आटे का मिक्सचर पूरी तरह सूख जाए, तो इसमें चीनी, पिसा हुआ मसाला और सौंठ डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

अपने हाथ से मिक्स करते हैं, जब तक यह अच्छी तरह मिल न जाए. लड्डू के रूप में इन्हें गोल-गोल बना लें।

आखिर में इन्हें थोड़ी देर के लिए अपनी मुट्ठी में दबाकर रखें, जब तक घी न निकले और ऊपर की लेयर मुलायम न हो जाए।

लड्डू को पिस्ता और बादाम से सजाकर टाइट डिब्बे में भरकर रखें।

आप इन्हें चार से छह हफ्तों तक रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source