Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है तो हो जाएं सावधान, ये हो सकते हैं इसके कारण

वहीं कुछ लोगों को खाते समय इस बात का एहसास ही नहीं हो पाता कि उनका पेट भर गया है या नहीं और वे लगातार खाते रहते हैं।

खाने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है तो हो जाएं सावधान, ये हो सकते हैं इसके कारण

Written by Atul Modi |Published : February 20, 2024 8:56 PM IST

कुछ लोगों को भरपेट भोजन करने के बाद भी भूख लगती है। वहीं कुछ लोगों को खाते समय इस बात का एहसास ही नहीं हो पाता कि उनका पेट भर गया है या नहीं और वे लगातार खाते रहते हैं। ये दोनों ही स्थितियां न सिर्फ गंभीर हैं, बल्कि ये आपको कई हेल्थ प्राॅब्लम्स के बारे में भी बताती हैं। समय पर इनपर ध्यान देना और उपचार करवाना जरूरी है। क्या है अत्यधिक भूख लगने का कारण और कैसे आप पा सकते हैं इससे राहत, चलिए जानते हैं।

हो सकती हैं गंभीर परेशानियां

हमारी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, हार्मोन्स का असंतुलित होना, खाने का समय तय न होना आदि भी अनियमित भूख लगने के कारण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपको सेहतमंद रहना है तो जितनी भूख आप महसूस कर रहे हैं, उससे कम भोजन आपको करना चाहिए। लेकिन अगर आप पेट भरने के बाद भी खाते रहेंगे तो आपको कई परेशानियां होंगी। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा, आपके शरीर में अतिरिक्त फैट और केलेस्ट्राॅल जमा होगा। ये सभी आपने साथ अन्य बीमारियां भी लेकर आएंगे।

ये हैं ज्यादा भूख लगने के कारण

अगर आप भोजन करने के बाद भी भूख महसूस कर रहे हैं तो उसके ये कारण हो सकते हैं।

Also Read

More News

1. पोषक तत्वों की कमी

आहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको भोजन करने के बाद भी भूख का एहसास हो सकता है। दरअसल, आहार में शामिल फाइबर और प्रोटीन दोनों ही आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। ये तृप्ति का भाव बढ़ाते हैं। जब आपके भोजन में इनकी कमी होगी तो आपको भूख महसूस होगी। इसलिए अपने आहार में हाई फाइबर और प्रोटीन को शामिल करें।

2. प्यास और भूख में न हों कंफ्यूज

कुछ लोग प्यास और भूख में कंफ्यूज हो जाते हैं। प्यास शांत करने के लिए वे कुछ खाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। उल्टा जब आपको भूख महसूस हो तब आप थोड़ा पानी पीकर उसे शांत कर सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और आप अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से भी बच जाएंगे।

3. खाने की स्पीड है महत्वपूर्ण

आपके खाने की गति और पेट भरने के एहसास में गहरा संबंध है। विशेषज्ञों के अनुसार खाना हमेशा ठीक से चबाकर खाना चाहिए। इससे आप भोजन का पूरा आनंद ले पाएंगे, आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा और कम भोजन से भी आपका पेट जल्दी भरेगा। वहीं जब आप जल्दी-जल्दी भोजन करते हैं तो आपको पेट भरने का एहसास नहीं होता और आप ज्यादा खाना खाते हैं। इसे पचाने के लिए आपके पेट को भी दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।

4. ज्यादा वर्कआउट भी कारण

जब आप ज्यादा वर्कआउट करते हैं तो शरीर को ज्यादा कैलोरी की जरूरत हो सकती है। ऐसा होना नेचुरल है। ऐसे में आप हमेशा हाई फाइबर और प्रोटीन रिच फूड का सेवन करें। इससे आपका पेट जल्दी और देर तक भरा रहेगा।

5. हाई ब्लड शुगर का इशारा

ज्यादा भूख लगना डायबिटीज और प्री डायबिटीज की ओर इशारा हो सकता है। जब शरीर में ब्लड शुगर का संतुलन बिगड़ता है तो वो आपकी भूख को प्रभावित करता है। ऐसे में समय पर जांच करवाना जरूरी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

छोटे कदम, दिखाएं बड़ा असर

  • अपनी लाइफस्टाइल में कुछ आसान से छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपनी डाइट को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • दिन की शुरुआत हाई फाइबर और प्रोटीन वाले नाश्ते से करें।
  • लंच हमेशा फिक्स टाइम पर करें।
  • भोजन हमेशा अच्छे से चबा कर खाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • भोजन करते समय टीवी, मोबाइल आदि स्क्रीन से दूर रहें।
  • पर्याप्त नींद लें, टेंशन कम करें।
  • हमेशा छोटी प्लेट में भोजन लें, इससे आप कम खाएंगे।
  • भोजन से पहले प्लेट भरकर सलाद खाएं।

About the Author

... Read More