बेफिक्र होकर खाली पेट खा सकते हैं ये चीजें, हमेशा रहेंगे फिट

सुबह खाली पेट क्या खाएं और क्या ना खाएं, इसे लेकर अधिकतर लोग कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं, तो चलिए जानते हैं खाली पेट किन चीजों का आप सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 9, 2020 1:39 PM IST

Foods Eat Empty Stomach : खाली पेट किसी भी चीज का सेवन करने से पहले इस बात की जानकारी ले लेनी चाहिए कि खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का (Foods Eat Empty Stomach) नहीं। आपको बता दें कि खाली पेट हेल्दी और बैलेंस डाइट की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही यह भी जरूरी होता है कि आप किस समय खाना खा रहे हैं। अगर खाली पेट आप कुछ अटपटा खा लेते हैं आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड ऑप्शन, जिन्हें आप बेफिक्र होकर सुबह खाली पेट खा सकते (Foods Eat Empty Stomach) हैं।

अंडा

यदि आप बिना समझौता किए वजन किए वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह अपने ब्रेकफास्ट में अंडे को जरूर शामिल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडा खाने से हमें बहुत ही समय तक भूख नहीं लगती है। अंडा खाने से फैट कम होने के साथ ही दिनभर फुर्ती बनी रहती है।

नट्स

खाली पेट ड्राई फ्रूट्स को आप बिना किसी चिंता के खा सकते हैं। यह मिनरल्स, विटामिन, ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे एनर्जी बनी रहती है। अगर सुबह-सुबह आप एक्सरसाइज करते हैं, तो नट्स खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

ओटमील

सुबह-सुबह ओटमील का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होता है, जिन्हें अपच की समस्या रहती है। सुबह-सुबह ओटमील का सेवन करने से कुपच की समस्या ठीक होती है। साथ ही पाचनतंत्र भी सही तरीके से कार्य करता है। इसके साथ ही ओटमील से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

किशमिश

किशमिश का सेवन रोजाना करें। खासकर, इसे रात में भिगोकर सुबह खाएं। यह मीठा है और इसमें काफी कैलोरी भी होती है।

शहद

खाली पेट शहद का सेवन करने से अच्छे हार्मोन्स का प्रोडक्शन होता है, बॉडी में एनर्जी बनाए रखती है। सुबह की शुरुआत के लिए शहद और गुनगुना बहुत ही अच्छा माना जाता है। एक ग्लास पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह वजन कंट्रोल करने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

सेब और संतरा

सुबह के नाश्ते में कोई फल जरूर शामिल करना चाहिए। ब्रेकफास्ट में सेब और संतरा को शामिल करने से ऊर्जा के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। नाश्ते में सेब या संतरा खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और बॉडी का मेटाबॉलिक रेट बेहतर रहता है।

चिया सीड्स

वैसे तो वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल होता है, लेकिन सुबह के नाश्ते में चिया सीड्स खाने से प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। नाश्ते में चिया सीड्स का सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। वेट लॉस के लिए भी चिया सीड्स का सेवन सुबह के नाश्ते में करना चाहिए।

बारिश में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

स्वस्थ शरीर के लिए ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये फूड्स