Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में बच्चों को जरूर खिलाएं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, जानिए बच्चों को कैसे खिलाएं Dry Fruits

सर्दियों में बच्चे को सक्रिय बनाने में ड्राई फ्रूट्स मदद करते हैं जिससे बच्चे का एक स्थान पर पड़े-पड़े वजन बढ़ने से बचा जा सकता है।

सर्दियों में बच्चों को जरूर खिलाएं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, जानिए बच्चों को कैसे खिलाएं Dry Fruits

Written by Atul Modi |Published : December 10, 2021 8:03 PM IST

आपने भी यह कहावत जरूर सुनी होगी कि बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें बादाम और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) जरूर देने चाहिए। यह ड्राई फ्रूट्स बच्चों के मानसिक और शारीरिक दोनों विकास के लिए ही लाभदायक होते हैं। ड्राई फ्रूट्स बच्चों को तंदुरुस्त रखते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से बच्चों के शरीर में प्रोटीन और मिनरल्स की आपूर्ति होती है। तो आपको बच्चों को ड्राई फ्रूट खिलाना शुरू कर ही देना चाहिए। आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स खाने के लाभ।

1. पिस्ता खाने से मिलने वाले लाभ

पिस्ता में विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा उपलब्ध होती है। पिस्ता गर्म प्रकृति के होते हैं इसलिए गर्मियों के मौसम में इनका ज्यादा सेवन न करें। पिस्ता बच्चों के पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है और सूर्य की हानिकारक किरणों से बच्चों को बचाने में भी पिस्ता लाभदायक है।

2. अखरोट खाने के फायदे

अखरोट ओमेगा 3 और फैटी एसिड्स का स्रोत होते हैं। अखरोट का सेवन करने से बच्चा दिमागी रूप से तेज बनता है और यह बच्चे को हृदय रोगों से भी दूर रखते हैं। अखरोट से बच्चे की याद्दाश्त भी तेज होती है। अगर आपका बच्चा बिस्तर में पेशाब कर देता है तो किशमिश के साथ अखरोट खिलाने से उनकी यह आदत भी छूट सकती है।

Also Read

More News

3. काजू खाने के लाभ

काजू खाने से बच्चे को विटामिन ई की मात्रा मिलती है। विटामिन ई बालों और स्किन के लिए काफी अच्छा होता है इसलिए बच्चे की त्वचा और बालों को बेहतर बनाने के लिए उसे काजू खिला सकते हैं। काजू खाने से बच्चा अधिक एक्टिव भी रहता है और उसमें स्फूर्ति बनी रहती है।

4. किशमिश खाने के लाभ

किशमिश का सबसे बड़ा लाभ है कि यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। किशमिश से बच्चे की आंखों को भी बहुत लाभ मिलता है और चश्मे चढ़ने से भी बचा जा सकता है। किशमिश खिलाने के कारण बच्चे का शरीर स्वस्थ रहता है और वह आलस से भी बचा रहता है। किशमिश खाने से दांतों की बीमारियां भी बच्चों से दूर रहती हैं।

सर्दियों के मौसम में जरूर दें बच्चों को ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स खिलाने से बच्चों को काफी लाभ मिलता है इसलिए आप उन्हें सर्दियों में ही ड्राई फ्रूट्स देना शुरू कर सकती हैं। कुछ ड्राई फ्रूट गर्म प्रकृति के होते हैं जो बच्चे को ठंड लगने से भी बचा सकते हैं। सर्दियों में बच्चे को सक्रिय बनाने में ड्राई फ्रूट्स मदद करते हैं जिससे बच्चे का एक स्थान पर पड़े पड़े वजन बढ़ने से बचा जा सकता है। इसलिए बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को उनकी डाइट में जरूर एड करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

निष्कर्ष

ड्राई फ्रूट्स न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं इसलिए आप भी इन्हे खा सकते हैं। अगर बादाम खाना चाहते है तो रात में भिगो कर रख दें और सुबह उठ उन्हें छिल कर खा लें। इससे भी शरीर में गर्मी मिलती है जो सोने पर सुहागा होता है।

About the Author

... Read More