फैटी लिवर में खाएंगे ये वाली खिचड़ी, चटनी और सलाद तो अपने आप कम होने लगेगा सूजन, जानिए पूरी रेसिपी
फैटी लिवर से जुड़ी समस्या किसी को भी, किसी भी उम्र में हो सकती है। शुरूआती दिनों में अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ बदलाव करके इससे आराम मिल सकता है। कुछ रेसिपी आपको डिटॉक्स करने और लिवर की अच्छी हेल्थ करने में मददगार हो सकती हैं।
Written by Atul Modi|Published : April 20, 2023 5:29 PM IST
बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर की समस्या अब आम हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारे लिवर को सही तरीके से चलाने के लिए कुछ मात्रा में फैट की जरूरत होती है। फैट का सेवन 5 फीसदी से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। लेकिन शोध के मुताबिक भारत में लगभग 40 फीसदी नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर के मरीज हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग इसके शुरुआती लक्षणों से अनजान रहते हैं। अनहेल्दी आदतों की वजह से लिवर का स्वास्थ्य इस कदर खराब हो सकता है कि, इससे कैंसर जैसी स्थिति बन सकती है।
लगभग 40 फीसदी भारतीयों में कोई ना कोई नॉन अल्कोहल फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहा है। इसकी जिम्मेदार कहीं ना कहीं हमारी लाइफस्टाइल है। जहां हम पहले से कहीं ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं। हमारी डाइट पहले से कहीं ज्यादा अनहेल्दी हो चुकी है। जहां एक तरफ हम लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नींद से जुड़ी कई समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और डिसलिपिडेमिया के बढ़ने की वजह से फैटी लिवर की शिकायत हो सकती है।
लिवर के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए आप कुछ खास रेसिपी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। जो आपको फैटी लिवर को रिवर्स करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
चावल और दाल के मिश्रण को करीब 7 से 8 घंटे के लिए भिगो दें।
एक कटोरी घिसा हुआ नारियल, धनिया और घी डालकर उबाल लें।
20 से 25 मिनट तक इन सभी चीजों को अच्छे उबाल लें।
सामग्री के पक जाने पर आंच बंद कर दें और कुछ देर बर्तन को ढका रहने दें।
इसे गर्मागर्म सर्व करें।
2. एंटी-ऑक्सीडेंट सलाद
सामग्री:
You may like to read
मुट्ठी बाहर पालक के पत्ते।
मुट्ठी भर अरुगुला।
आधा कप उबला हुआ चुकंदर।
आधा कप भुना हुआ कद्दू।
आधा कप खीरा।
एक चौथाई कप मसालेदार प्याज।
एक चौथाई कम पिसे हुए अखरोट।
आधा कप उबले चने।
एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल।
तीन बड़े चम्मच विनेगर।
नमक और मिर्च।
तुलसी के पत्ते।
बनाने का तरीका:
सभी चीजों को एक साथ टॉस करके सलाद तैयार करें।
सलाद को डिनर या लंच में सर्व करें।
3. कच्चे लहसुन की चटनी
कच्चे लहसुन की चटनी को खाना जितना आसान है, उतना ही आसान इसे बनाना भी है। इसे ढोकला, चावल, इडली जैसी चीजों के साथ खाना अच्छा लगता है।
सामग्री:
8 से 10 कली लहसुन।
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
एक छोटा चम्मच मूंगफली का तेल।
बनाने का तरीका:
Add The HealthSite as a Preferred Source
कच्चे लहसुन को छीलकर हल्का सा कूट लें।
उसमें मिर्च पाउडर मिलाएं।
महीन पेस्ट बनने पर इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से तेल मिला लें।
चटनी को स्नैक्स के साथ सर्व करें।
ये रेसिपी आपको फैटी लिवर के रिवर्स होने में मदद करेंगी। इन्हें घर में तैयार करना बेहद आसान है। ये काफी हद तक आपके लिवर के स्वास्थ्य की देखभाल करने में कारगर है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.