डायबिटीज में रख रहीं हैं व्रत, तो इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

डायबिटीज एक  जटिल स्थिति होती है। इसमें जरा सी भी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। इसलिए अगर आप डायबिटिक हैं और व्रत रख रहीं हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 20, 2019 8:32 PM IST

डायबिटीज एक जटिल स्थिति है। इसमें सबसे ज्‍यादा ध्‍यान डाइट पर देना होता है। डाइट में बरती गई जरा सी भी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। पर भारतीय परंपराओं में व्रत और उपवास को लोग बहुत सख्‍ती से फॉलो करते हैं। अगर आप भी डायबिटीज से ग्रस्‍त हैं और व्रत-उपवास (Fasting in diabetes) यानी फास्‍ट रखने वाली हैं, तो अपनी सेहत के लिए इन बातों का ध्‍यान जरूर रखें।

बढ़ रही है डायबिटीज की समस्‍या

बिगड़े हुए लाइफस्‍टाइल के कारण डायबिटीज की समस्‍या बढ़ती जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले वर्ष तक यानी वर्ष 2018 में भारत भर में 40.6 करोड़ लोग डायबिटीज से ग्रस्‍त थे। इनमें महिलाओं की संख्‍या भी कम नहीं है। माना जा रहा है कि वर्ष 2030 तक यह संख्‍या बढ़कर 51.1 करोड़ हो सकती है।

डायबिटीज में हो सकती हैं ये समस्‍याएं

व्रत, उपवास यानी फास्टिंग के दौरान लंबे समय तक भूखा रहा जाता है। कुछ व्रतों में तो पानी पीने की भी मनाही होती है। इसे महिलाएं निर्जला यानी बिना पानी पिएं रखती हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए लंबे समय तक भूखा रहना मुश्किल भरा हो सकता है। इसमें सबसे ज्‍यादा जोखिम शुगर लेवल डाउन होने का होता है। इस ओर ध्‍यान न दिया जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। इसलिए व्रत रखने से पहले कुछ चीजों का ध्‍यान जरूर रखें।

व्रत में इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

  • कुछ व्रतों में सरगी खाने का विधान होता है। इनमें उपवास रखने से पहले सुबह के समय कुछ खास आहार लिए जाते हैं। इसे मिस न करें। यह आपके लिए बहुत जरूरी है।
  • सरगी में अनाज, सूखे मेवे, नट्स, दालें, फल आदि का सेवन करना चाहिए। ये आपको लंबे समय तक एनर्जी देंगे। साथ ही शुगर लेवल को मेंटेन रखने में भी मदद करेंगे।
  • जिन व्रतों या उपवासों में सरगी करने का विधान नहीं है, उनमें भी व्रत से पहले कुछ न कुछ जरूर ग्रहण करें। वरना आपके लिए व्रत रख पाना मुश्किल हो जाएगा। इसमें आप नट्स और फलों का सेवन कर सकती हैं। इन्‍हें फलाहार ही माना जाता है।
  • अगर आप डायबिटिक हैं और उपवास रख रहीं हैं तो दिन में कम से कम तीन बार अपनी शुगर चैक करें। शुगर का लेवल अगर 70 एमजी से कम हो गया है, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। ऐसी स्थिति में डॉक्‍टर उपवास तोड़ने की सलाह देते हैं।
  • अगर आप इंसुलिन पर निर्भर हैं, तो उपवास से पूर्व डॉक्‍टर से परामर्श करें। उन्‍हें अपनी उपवास की डाइट और रूटीन बताएं और उसी अनुसार डोज में कमी या बढ़ोतरी करें।
  • उपवास तोड़ने के बाद लिक्विड डाइट से आहार की शुरुआत करें और फाइबर युक्‍त भोजन लें।

पानी की कमी से भी हो सकता है सिर दर्द, जानें कारण और उपचार

विटामिन डी की कमी है तो खाएं शकरकंद, वजन घटाने में भी है मददगार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source