सावधान! शकरकंद को चमकाने के लिए हो रहा है खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल, ऐसे करें घर पर पहचान
सावधान! शकरकंद को चमकाने के लिए हो रहा है खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल, ऐसे करें घर पर पहचान
Ghar Par Chemical wale Shakarkand ki Pehchan kaise Karein: आजकल बाजार में मिलने वाले कई शकरकंद केमिकल ट्रीटमेंट या आर्टिफिशियल पॉलिश से तैयार किए जाते हैं, जिससे वे ज्यादा चमकदार, ताजे और आकर्षक दिखें। ऐसे में केमिकल्स वाले शकरकंद की पहचान आप आसान तरीके से घर पर ही कर सकते हैं।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : January 25, 2026 8:14 AM IST
सर्दियों का मौसम आते ही भारतीय घरों में शकरकंद (Sweet Potato) की मांग बढ़ जाती है। उबला हुआ, भुना हुआ या सब्जी के रूप में शकरकंद स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह प्राकृतिक रूप से मीठा, फाइबर से भरपूर और कई जरूरी विटामिन्स का अच्छा स्रोत है।
लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले कई शकरकंद केमिकल ट्रीटमेंट या आर्टिफिशियल पॉलिश से तैयार किए जाते हैं, जिससे वे ज्यादा चमकदार, ताजे और आकर्षक दिखें। लंबे समय तक ऐसे शकरकंद का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली (केमिकल लगे) शकरकंद की पहचान कैसे करें, घर पर उसकी शुद्धता कैसे जांचें और सुरक्षित तरीके से उसका सेवन कैसे करें।
अक्सर लोग सोचते हैं कि नकली शकरकंद प्लास्टिक का होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। नकली शकरकंद दरअसल केमिकल या आर्टिफिशियल तरीके से ट्रीट किया हुआ शकरकंद होता है। कुछ दुकानदार पुराने या घटिया क्वालिटी के शकरकंद को बेचने के लिए इनमें
आर्टिफिशियल रंग लगाते हैं
मोम (Wax) की परत चढ़ाते हैं
शेल्फ लाइफ बढ़ाने वाले केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं
स्टार्च पेस्ट से चमक बढ़ाते हैं
इससे शकरकंद बाहर से ताजा और चमकदार दिखता है, लेकिन अंदर से उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है।
केमिकल वाले शकरकंद खाने के नुकसान
लगातार केमिकल ट्रीटेड सब्जियों का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
शकरकंद का काम शरीर को फायदा पहुंचाना है, नुकसान नहीं। इसलिए शुद्ध और प्राकृतिक शकरकंद का चुनाव बेहद जरूरी है।
You may like to read
घर पर शकरकंद की पहचान कैसे करें- How to Check Sweet Potato Purity at Home
असली शकरकंद पहचानने के लिए किसी लैब टेस्ट की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर आप इसकी पहचान कर सकते हैं।
रगड़कर जांच- शकरकंद की सतह को गीले कपड़े या उंगलियों से रगड़ें। अगर हाथ पर रंग आ जाए तो शकरकंद पर आर्टिफिशियल कलर हो सकता है।
नाखून से खुरचें- आपकी शकरकंद में किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल किया गया है, इसका पता लगाने के लिए शकरकंद की ऊपरी परत को हल्का सा नाखून से खुरचें। असली शकरकंद में अंदर से प्राकृतिक गूदा दिखेगा। वहीं, केमिकल वाले शकरकंद पर मोम या किसी पाउडर की परत नजर आएगी।
पानी टेस्ट - केमिकल वाले शकरकंद का पता लगाने के लिए, शकरकंद का छोटा टुकड़ा 10 मिनट पानी में डालें। अगर पानी रंगीन या बहुत मटमैला हो जाए तो ये इस बात का संकेत है कि शकरकंद में केमिकल्स का यूज किया गया है।
गंध से पहचान - असली शकरकंद में मिट्टी जैसी हल्की खुशबू होती है। वहीं, केमिकल्स वाले शकरकंद में तेज और अजीब सी गंध आती है। ऐसे में आप गंध से भी शकरकंद की पहचान कर सकते हैं।
चमक से पहचान- असली शकरकंद ज्यादा चमकदार नहीं होता है। बहुत ज्यादा चिकना और चमकीला दिखे तो इस पर मोम या कोई केमिकल लगा हो सकता है।
बाजार से शकरकंद खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
FSSAI द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में इस बात की जानकारी दी गई कि बाजार से शकरकंद खरीदते समय किन खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
एकदम परफेक्ट और चमकदार शकरकंद से बचें।
हल्के-फुल्के टेढ़े-मेढ़े शकरकंद ज्यादा प्राकृतिक होते हैं।
भरोसेमंद लोकल सब्जी विक्रेता से खरीदें।
सीजनल शकरकंद को ही बाजार से खरीदने की कोशिश करें।
घर लाकर अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें।
Highlights
केमिकल वाले शकरकंद खाने से सेहत को नुकसान होता है।
केमिकल वाला शकरकंद पेट दर्द की वजह बनता है।
हल्के-फुल्के टेढ़े-मेढ़े शकरकंद ज्यादा प्राकृतिक होते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.