Fact Check: क्या वाकई दिन में 1 आंवला खाने से हार्मोंस और पीरियड्स बैलेंस होते हैं? एक्सपर्ट से जानें वायरल सच

Fact Check: इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में दावा किया गया है कि आंवला महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस और पीरियड्स को रेगुलेट करने का असरदार इलाज है।आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं इस दावे की सच्चाई -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 15, 2025 1:36 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr raminder kaur Deshmukh

Amla Can Cure Hormonal Imbalance: पीरियड्स यानी माहवारी महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है। महिलाओं को महीने में एक बार पीरियड्स होते हैं। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हार्मोनल असंतुलन और अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याएं महिलाओं में आम हो गई हैं। पीरियड्स रेगुलर न होने की वजह से महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरीके आजमाती हैं। अनियमित पीरियड्स को रेगुलेट करने में डाइट की एक अहम भूमिका होती है। लेकिन सिर्फ आंवले के सेवन से हार्मोनल बैलेंस बनाने और पीरियड्स को रेगुलेट किया जा सकता है? दरअसल, यह दावा इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में किया गया है। यह दावा सही है या गलत, आइए जानते हैं इस लेख में -

क्या कहती है पोस्ट?

इंस्टाग्राम की यह पोस्ट हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने और पीरियड्स को रेगुलेट करने के लिए आंवले का सेवन करने का सुझाव देती है। आप भी इस पोस्ट को देख लीजिए -

View this post on Instagram

A post shared by Factbytes (@factbytes)

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

डॉ रमिंदर कौर देशमुख, डायटिक्स और न्यूट्रिशन साइंस इस दावे को सही कहती हैं। वे बताती हैं कि आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हाइपरइंसुलिनमिया (Hyperinsulinemia) को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, आंवला शरीर में कई तरह के हार्मोंस को रेगुलेट करने में मदद कर सकता है, जिसमें एंड्रोजन भी शामिल है। आपको बता दें कि पीसीओएस की समस्या में एंड्रोजन का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर बाल, मुंहासे और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से महिलाओं की फर्टिलिटी भी प्रभावित हो सकती है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

आंवले में विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मददगार होता है।

संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज जरूरी

डॉ रमिंदर कौर देशमुख के मुताबिक, आप आंवले को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसका सेवन जूस, चटनी और पाउडर के रूप में किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। लेकिन सिर्फ आंवला खाने से हार्मोनल बैलेंस को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। हार्मोनल बैलेंस को बनाने और पीरियड्स को रेगुलेट करने के लिए बैलेंस डाइट और नियमित व्यायाम भी जरूरी है।

निष्कर्ष क्या कहता है

एक्सपर्ट मानते हैं कि आंवले का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यह हार्मोनल बैलेंस को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। लेकिन आंवला अकेले पीरियड्स रेगुलेट नहीं कर सकता है। इस दावे का कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है। हालांकि, डॉक्टर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को हार्मोनल बैलेंस के लिए जरूरी मानते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source