Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ए1 और ए2 मिल्क क्या होते हैं? विदेशों में क्यों बढ़ रही है इस ए2 दूध की डिमांड, जानिए ए2 दूध पीने के फायदे

शायद आप ए1 और ए2 दूध के विषय में ज्यादा नहीं जानते हों। यह किस प्रकार आपके लिए लाभदायक है, जानें इस लेख के माध्यम से।

ए1 और ए2 मिल्क क्या होते हैं? विदेशों में क्यों बढ़ रही है इस ए2 दूध की डिमांड, जानिए ए2 दूध पीने के फायदे
ए1 और ए2 मिल्क क्या होते हैं? विदेशों में क्यों बढ़ रही है इस ए2 दूध की डिमांड, जानिए ए2 दूध पीने के फायदे

Written by Atul Modi |Published : November 12, 2020 11:00 PM IST

दूध पीना भारतीय संस्कृति में बहुत आवश्यक माना जाता है क्योंकि यह हमें आवश्यक ऊर्जा देता है। कैल्शियम का स्त्रोत है और दूध के स्त्रोत अक्सर भैंस, गाय, बकरी, ऊंटनी आदि माने जाते हैं। परंतु हाल ही में गाय के दूध का एक नया टाइप सामने आया है जिसे ए2 दूध कहा जाता है। यह दूध बाकी प्रकार के दूधों के मुकाबले बहुत जल्दी पच जाता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण विदेशों में भी ए2 दूध की डिमांड बढ़ रही है।

दूध की गुणवत्ता गाय की ब्रीड पर भी निर्भर करती है। अभी ए1 से अधिक ए2 दूध अधिक सेहतमंद माना जाता है। ए2 दूध उन लोगों के लिए बढ़िया माना जाता है जो लोग लैक्टोज़ इनटोलरेंस होते हैं। अक्सर इन दोनों प्रकार के दूध में एक जंग छिड़ी होती है कि इनमे से कौन सा दूध बेहतर है? तो आइए पहले इन दोनों प्रकार के दूध का मतलब जान लेते हैं।

क्या होते है ए1 व ए2 दूध

दूध के प्रोटीन को कैसिन कहा जाता है। इस कैसिन के कई प्रकार होते हैं जिनमें से एक होता है बीटा कैसिन। इस बीटा कैसिन के दो प्रकार होते हैं जिन्हें हम ए1 व ए2 दूध कहते है। तो आइए गहनता से जानते हैं ए1 व ए2 बीटा कैसिन दूध के विषय में।

Also Read

More News

ए1 दूध : जो दूध उत्तरी यूरोपियन गायों की अधिकतर नस्लों में पाया जाता है उसे आम तौर पर ए1 बीटा कैसिन कहा जाता है। इन गायों में भारतीय देसी गायों के मुकाबले कम प्रोटीन मात्रा होती है।

ए2 दूध : जो दूध ज्यादातर भारतीय देसी गायों की नस्लों में पाया जाता है उसे ए2 बीटा कैसीन कहते हैं। इन में हर लैक्टेशन चक्र के समय लगभग 1,400-2,400 किलोग्राम दूध निकलता है।

सामान्य दूध में दोनों ए1 व ए2 पाए जाते हैं परन्तु यदि हम केवल ए2 दूध लेते हैं तो उस में ए1 नहीं पाया जाता है। आम तौर पर यह माना जाता है कि ए2 लोगों के लिए अधिक सुरक्षित होता है।

ए2 दूध के लाभ

लेक्टोज इनटोलरेंस

लूज मोशन या लैक्टोज़ इनटोलरेंस जैसी कोई समस्या है या फिर आप का पेट सामान्य दूध पीने के कारण खराब रहता है तो आप ए2 दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आप को पर्याप्त पोषण व कैल्शियम तो मिलेगा ही और साथ में आप को दूध पीने से होने वाले साइड इफेक्ट्स भी नहीं दिखाई देंगे।

शिशु के लिए फायदेमंद

शिशु के लिए ए2 दूध का सेवन सुरक्षित है। क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।

एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण

ए 2 दूध में सूजन विरोधी गुण होते हैं जिससे शरीर में होने वाली सूजन सही होती है।

ए1 प्रोटीन की कुछ खामियां

टाइप 1 डाइबिटीज होने की सम्भावना : अक्सर यह माना जाता है कि जो लोग a1 दूध पीते हैं उन को टाइप 1 डाइबिटीज होने का अधिक खतरा होता है।

हृदय रोग होने का खतरा :

कुछ अध्ययनों ने यह साबित किया है कि इस प्रकार के दूध से लोगों में हृदय से सम्बन्धित रोग होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

शिशु की मृत्यु होने का खतरा :

ए1 प्रकार के दूध में बीसीएम 7 होता है। अतः यह शिशुओं की मृत्यु का भी कारण माना जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऑटिज्म होने की सम्भावना :

बीसीएम 7 भी आप को इस स्थिति में लाने के लिए पूरा जिम्मेदार होता है। और जैसा कि हम जानते हैं कि a1 दूध में बीसीएम 7 होता है और इसलिए आप को ऑटिज्म होने की अधिक सम्भावना होती है।

About the Author

... Read More