डायबिटीज़ है ? त्योहारों में अनाप-शनाप खाने से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

बस इन बातों का ध्यान रखें और रखें त्योहारो के मौसम में भी हेल्दी इटिंग की आदत बरकरार।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 17, 2018 8:03 PM IST

त्योहारों का मौसम आ चुका है और रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, दशहरा और दिवाली, अगले 3-4 महीनों में त्योहारों की रौनक बनी रहेगी। इस मौके पर लोगों में उल्लास, खुशी और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने की खुशी देखने को मिलती हैं। तो वहीं लोग जमकर मिठाइयां और पकवान भी खाते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज़ है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ज़ाहिर है ऐसे में आपको अपनी डायट का ध्यान रखना होगा। ना, ना हम आपको कड़वे करेले का जूस पीने को नहीं कह रहे। बस इन बातों का ध्यान रखें और रखें त्योहारो के मौसम में भी हेल्दी इटिंग की आदत बरकरार-

  1. दवाएं समय पर लें- एक्सरसाइज के साथ आपकी दवाएं भी इन्सुलिन का स्तर बनाए रखने में मदद करती हैं।  इसलिए किसी भी स्थिति में दवाएं खाना बंद ना करें। आप नियमित रूप से कसरत करें और संभलकर खाएं-पीएं।
  2. कार्बोहाइड्रेट कम खाएं - अपने भोजन में आप कितना कार्बोहाइड्रेट ले रहे हैं इसका हिसाब रखना सीखें। ऐसी चीजें खाइए जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक और उसका ग्लाइसमिक इंडेक्स कम हो।  आप सिंघाड़ा, कुट्टू, चौलाई के लड्डू और सामक (सवां) चावल जैसी चीजें खा सकते हैं।
  3. कम फैट वाली मिठाइयां खाएं- ज्यादातर मिठाइयां दूध, मलाई और शक्कर से बनाई जाती हैं। मलाई की बजाय आप स्किम्ड मिल्क और शक्कर की बजाय गुड़ से बनी चीजें खा सकते हैं।
  4. खूब पानी पीएं-  नैचुरल फ्रूट जूस (बिना शक्कर मिलाएं) पीते रहें। ये आपको तरोताज़ा रखने के साथ भूख शांत करेंगे और डिहाइड्रेशन से भी बचाएंगें। आप छास भी पी सकते हैं। पैकेटबंद फ्रूट जूस और एनर्जी ड्रिंक्स न पीएं।
  5. फ्राइड चीजें न खाएं-  पूरी, पकौड़ो, नमकीन और समोसे जैसी चीज़ें त्योहारों में बनायी जाती हैं और हल्की-फुल्की भूख लगने पर हम उन्हें खाते रहते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचें। भोजन से पहले अगर भूख लगती है तो आप ड्राईफ्रूट्स या फल खा सकते हैं।

चित्र स्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source