दिवाली की मिठाई खाकर पेट कर लिया खराब? तो अगले एक हफ्ते तक खाएं ये 5 चीजें दूर हो जाएगी पेट की सारी बीमारियां

Health care tips after diwali: यदि आपने भी दिवाली मनाते समय खूब मिठाई खाई हैं और पेट में दिक्कत हो रही हैं, तो डॉक्टर के बताएं इन आसान तरीकों से आप फिर से स्वस्थ हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 15, 2023 4:01 PM IST

Stomach care after eating sweets: दिवाली का पर्व हो और आप मिठाई न खाएं ऐसा हो नहीं सकता है। दिवाली के पर्व पर खूब मिठाइयां बंटती हैं और अगर आप जैसे तैसे दिवाली के दिवाली के दिन मिठाइयों की ओवरईटिंग से बच जाते हैं, तो आपके आगे गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी हैं। कुछ लोग त्योहारों की खुशियों और उत्साह के बीच अपने पेट का ध्यान रखना भूल जाते हैं और खूब मिठाइयां खाते हैं। लेकिन कई बार बाद में लंबे समय तक उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने भी दिवाली मनाते समय खूब मिठाई खाई हैं, तो आपको भी अपने पेट का खास ध्यान जरूरी है, नहीं तो आपका पेट भी खराब हो सकता है। यह लेख उन्हीं लोगों के लिए हैं, जिन्होंने दिवाली के मौके पर खूब मिठाइयां खाई है, उनके लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ जरूरी सलाह दी हैं।

डॉक्टर शिवानी देसवाल, सीनियर कंसल्टेंट एंड क्लीनिकल लीड, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम ने बताया कि दिवाली के दौरान मिठाइयों की बिक्री काफी अधिक मात्रा में होती है ऐसे में अक्सर देखा गया है कि कई मुनाफाखोर मिठाईवाले मिठाइयों में मिलावट कर देते हैं, जिन्हें खाकर ज्यादातर लोगों को पेट खराब हो जाता है और कई दिनों तक पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी परेशानियां हो रही हैं, तो आप निम्न उपाय कर सकते हैं -

खूब पिएं पानी

अगर आपने भी दिवाली के मौके पर खूब मिठाइयां खाई हैं, तो अब आपको अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है। डॉक्टर शिवानी देसवाल ने बताया कि कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। सादे पानी के साथ आप नींबू पानी, ताजा संतरे व मौसमी का जूस, छाछ व जलजीरा आदि का सेवन करें। ये पेय पदार्थ आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी ठीक करेंगे।

संतुलित आहार लें

दिवाली के बाद अब कम से कम एक हफ्ते से दस दिन तक अपनी डाइट को हेल्दी और संतुलित रखें। अपने खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिनमें अच्छी मात्रा में पोषक तत्व होने के साथ-साथ उनका पाचन भी आसानी से हो जाए। कई दिनों तक तला हुआ और ज्यादा शुगर वाले फूड्स का सेवन न करें। खाने के साथ सलाद जरूर लें जिससे आपका डाइजेशन में सुधार होगा।

बॉडी को एक्टिव रखें

डॉक्टर शिवानी ने बताया कि दिवाली के बाद मिठाइयों को असर अपने पेट से कम करने के लिए शरीर को खूब एक्टिव रखना जरूरी है। 12 से 4 के बीच व्यायाम करें, रात को ज्यादा देर तक न जागें और पूरी नींद लें। शरीर को एक्टिव रखने से पाचन से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर आपको लगता है कि आपको पेट से जुड़ी ज्यादा समस्याएं होने लगी हैं या फिर घरेलू तरीकों से आराम महसूस नहीं हो रहा है। ऐसे में आपको ज्यादा समय व्यर्थ न करते हुए एक बार डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। डॉक्टर कुछ दवाएं देकर व आपकी डाइट व लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बताकर आपकी समस्या को ठीक करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source