Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Food Poisoning Problems: शादियों में आने वाले दो तरह के लोग होते हैं, एक दो घूमने-फिरने व नए कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं और दूसरे सिर्फ खाने के शौकीन होते हैं। खाने के शौकीन लोग अक्सर कहते हैं कि आप किसी भी होटल या ढाबे का खाना खा लीजिए या फिर घर पर कितनी भी मेहनत लगाकर खाना बना लीजिए, लेकिन जो मजा शादी के खाने में है वह नहीं मिल पाता है। लेकिन एक ही दिन में कई-कई शादियां हैंडल करने के कारण खाने की क्वालिटी कई बार बिगड़ जाती है और कई बार सामान की शोर्टेज के कारण इतना अच्छा सामान भी नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि इस दौरान कुछ लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं होने शामिल हैं। ज्यादा खाना, समय पर भोजन न करना, बार-बार बाहर का खाना खाना और भीड़भाड़ में लगातार लोगों के संपर्क में रहना पेट और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इस समय उल्टी, दस्त, एसिडिटी, बुखार, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं। डॉ. चिराग टंडन, डायरेक्टर डिपार्टटमेंट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, शारदा केयर हेल्थ सिटी ने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।
शादियों के मौसम में फूड सेफ्टी भी एक समस्या बन जाती है, बार-बार गर्म किया खाना या फिर पूरी तरह से न पकाया गया खाना जैसे मीट दूध आदि सेहत के लिए परेशानियां पैदा कर सकती हैं। क्योंकि अगर ये पूरी तरह से नहीं पके हैं या फिर इन्हें लंबे समय तक सामान्य तापमान में रखा गया है तो इनमें बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। शादियों में लोग तला-भुना व तीखा खाना पसंद करते हैं, जिसके कारण गैस्ट्राइटिस और एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकता है।
इससे बचाव के लिए किसी जटिल उपाय की जरूरत नहीं है। हमेशा ताजा व गर्म खाना खाएं और लंबे समय से रखा हुआ भोजन न लें। स्ट्रीट फूड से सावधानी बरतें व शराब का सेवन सीमित रखें। थोड़े-थोड़े समय पर भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और लगातार एसिडिटी, पेट दर्द या बुखार जैसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या पेट की पुरानी समस्या से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और अपनी दवाइयां नियमित लेते रहना चाहिए।
शादी के मौसम में हाथ और नाखूनों की साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। गंदे, लंबे या चबाए हुए नाखूनों में कीटाणु आसानी से पनपते हैं, खासकर तब जब खाना बनाने वाले लोगों पर काम का ज्यादा प्रेशर हो। नाखून चबाने से कीटाणु सीधे खाने में पहुंच सकते हैं और सैकड़ों लोगों को बीमार कर सकते हैं। इसके अलावा, खुले खाने पर मंडराते मच्छर और मक्खियां भी संक्रमण फैलाती हैं। साफ और कटे हुए नाखून, सही तरीके से हाथ धोना, ढका हुआ भोजन और कीट नियंत्रण बेहद जरूरी है।
सबसे अहम बात यह है कि लक्षणों को मौसम का असर मानकर नजरअंदाज न करें, क्योंकि देर से इलाज करने पर परेशानी बढ़ सकती है। शादियां एंजॉय करने के लिए होती हैं, बीमार पड़ने के लिए नहीं। हम क्या खाते हैं, कितना आराम करते हैं और कब डॉक्टर से संपर्क करते हैं। इन बातों पर ध्यान देकर हम बिना अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाए जश्न का पूरा आनंद ले सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।