आज है “वर्ल्ड लीवर डे”। स्वस्थ रहने के लिए लीवर का भी स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रति वर्ष भारत में लगभग 10 लाख लोग लिवर सिरोसिस से ग्रस्त होते हैं। लीवर हमारे शरीर को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करता है। इसके कई काम होते हैं। यह शरीर में खून साफ करता है। शरीर से विषैले पर्दाथों को बाहर निकालता है। साथ ही यह पाचन क्रिया के लिए जरूरी एंजाइम्स का निर्माण करता है, आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स के अवशोषण का भी काम करता है। कई बार लीवर अपने कार्य के दौरान कई तरह के जहरीले पदार्थों के संपर्क में आ जाता है, जिसके कारण इसका सेहत बिगड़ने लगता है। लीवर की सेहत को आप अपने खानपान में सावधानी बरत कर भी बेहतर बनाए रख सकते हैं।
इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, दिल्ली की सीनियर डायटिशन हिमांशी शर्मा कहती हैं कि आज लोगों की जीवनशैली और खानपान इतनी बेतरतीब हो गई है कि इसके कारण भी लीवर से संबंधित कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। बेतरतीब जीवनशैली के कारण आज युवाओं में भी लीवर की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में डायट पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। स्वस्थ लीवर के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और संतुलित आहार जैसे अनाज, प्रोटीन्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, फल, सब्जियों आदि का सेवन करना जरूरी है। ज्यादातर लोग फैटी एवं शुगरी फूड और अल्कोहल लेते हैं, जिससे लीवर पर नकारात्मक असर पड़ता है। यदि कुछ खास चीजों को अपने खानपान में शामिल किया जाए, तो बहुत हद तक लीवर की बीमारियों से बचा जा सकता है।
हिमांशी शर्मा बता रही हैं उन खास चीजों के बारे में, जिसे आप अपनी डायट में शामिल करके लीवर की बीमारियों से बच सकते हैं:
अपने डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रतिदिन शामिल करें। जितना अधिक आप इनका सेवन करेंगे, उतना ही ज्यादा आपका लीवर स्वस्थ रहेगा। दरअसल, इस तरह की सब्जियो में क्लिंजिंग कम्पाउंड्स अधिक होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से लीवर की साफ-सफाई करते हैं।
रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक-दो कली खाएं। लहसुन शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट एलिसिन (Allicin) से भी भरपूर होता है। यह लीवर को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स लीवर एंजाइम्स को एक्टिवेट करते हैं, ताकि शरीर से नुकसानदायक पदार्थ बाहर निकल सकें।
हल्दी का उपयोग वर्षों से कई तरह के रोगों के उपचार में किया जा रहा है। इसे लीवर के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है, ऐसा इसलिए, क्योंकि यह लीवर कोशिकाओं के दोबारा बनने में मदद करती है।
प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए बहुत आवश्यक है। चाहें तो पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे लीवर की सेहत बूस्ट होती है।
सेब, खट्टे फल जैसे अंगूर, नीबू, संतरा, गाजर, अखरोट आदि का सेवन करना भी लीवर के लिए फायदेमंद है। सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर के डाइजेस्टिव ट्रैक से टॉक्सिन को क्लिंज करने और बाहर निकालने में मदद करता है। यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करने का बढ़िया स्रोत है, साथ ही कई बीमारियों से भी लीवर को बचाता है। खट्टे फलों में भी एंटीऑक्सिडेंट्स होने के साथ ही विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो लीवर की नेचुरल क्लिंजिंग क्षमता को बढ़ाता है।
एवोकाडो का सेवन करना लीवर के लिए अच्छा है। यह लीवर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को साफ करता है। अनाज में मौजूद फाइबर्स भी लीवर को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर स्रोत है।
You may like to read
किन चीजों से करें परहेज?
यदि आप बहुत ज्यादा अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो ऐसा करना छोड़ दें। यह फैटी लीवर का सबसे मुख्य कारण है। जो लोग प्रतिदिन दो से तीन गिलास अल्कोहल का सेवन करते हैं, उनमें लीवर से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा अधिक रहता है।
आज के लोग खासकर युवा हद से ज्यादा फैटी, तली-भुनी, मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं। इस तरह की चीजें लीवर के लिए हानिकारक होती हैं।
प्रतिदिन ज्यादा सॉल्टी और शुगरी फूड्स खाना लीवर के लिए नुकसानदायक है। फ्राइज, कैंडीज आदि चीजों का सेवन कम करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.