मानसून में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इन एक्सपर्ट टिप्स की मदद से इस तरह प्लान करें अपनी दिनभर की डाइट

मानसून में डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, डायरिया, गैस और उल्टी आदि बढ़ जाती हैं।इनमें से कई समस्याओं से बचने का एक आसान उपाय है सही तरीके की डाइट अपनाना।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 23, 2022 3:17 PM IST

मानसून आने के बाद कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है जिससे बचाव के लिए लोगों को वर्षा ऋतु में अपनी डाइट और हेल्थ का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि, हवा में नमी और बरसात के पानी के कारण कई प्रकार की बीमारियों और इंफेक्शन्स का खतरा बढ़ जाता है। गौरतलब है कि मानसून में डाइजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, डायरिया, गैस और उल्टी आदि बढ़ जाती हैं। इसी तरह आंखों के इंफेक्शन, पैरों की त्वचा में इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स (skin problems in monsoon) बरसात के साथ ही बढ़ जाती हैं। इनमें से कई समस्याओं से बचने का एक आसान उपाय है सही तरीके की डाइट अपनाना।

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, मुंबई में न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन जिनल पटेल (Jinel Patel, Dietitian, Apollo Spectra Mumbai) ने बताया कि बरसात के मौसम में किस तरह का खान-पान अपनाना चाहिए। इस लेख में आप पढ़ेें और समझें कि किस तरह बरसात में लोग सावधानी बरत सकते हैं और कैसे सही तरह की डाइट की मदद से बीमार होने से बच सकते हैं।

बरसात में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? (Immunity boosting diet tips in Hindi)

क्या नहीं खाना चाहिए

  • बरसात में हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • पत्तागोभी, फूलगोभी (Cauliflower) और ब्रोकोली (Broccoli) जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मांसाहार करने वाले लोगों को बरसात में  इनसे परहेज करना चाहिए। क्योंकि, इससे पेट की समस्याएंऔर इंफेक्शन का डर अधिक होता है इसीलिए, इसके सेवन से बचना चाहिए।

इन फूड्स का करें सेवन

  • विटामिन सी से समृद्ध फल और सब्जियों का सेवन करें। क्योंकि, ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होती हैं। विटामिन सी की रोजमर्रा की ज़रूरत पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में अमरूद, नींबू, संतरा और चकोतरा जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं।
  • अगर आप तरबूज, खरबूज या ककड़ी जैसे रसीले फलों (Juicy fruits) और सब्जियों का सेवन करना चाहते हैं तो
  • अदरक, शहद, दालचीनी जैसे हेल्दी मसालों से तैयार हर्बल टी (Herbal Tea) का सेवन करने से शरीर को लाभ हो सकता है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
  •  भारतीय तरीके से तैयार की जाने वाली मसाला चाय का भी सेवन बरसात में अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें-

Poor Gut Health: क्या आपको अक्सर होती हैं खुजली और पेट दर्द जैसी समस्याएं, तो समझिए आपके गट की सेहत है खराब

सेलिब्रिटी डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने बताए हेल्दी गट के लिए 5 उपाय, बताया क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

बरसात में बढ़ सकती है त्वचा की चिपचिप और रूखापन,इस तरह से रखें स्किन का ख्याल,चमक उठेगा चेहरा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source