... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Olive Oil Health Hazards: आजकल लोग खाना पकाने लिए बहुत तरह के तेलो का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लामेटरी गुण और दिल की बीमारी के साथ डायबिटीज से लड़ने की क्षमता होती है, जबकि कई बार इसका ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक भी हो सकता है।
ऑलिव ऑयल काफी अच्छा माना जाता है, इसे दिल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आजकल घरों में कई तरह के तेलो का इस्तेमाल किया जाता है वो हमारी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं, इनके इस्तेमाल से वज़न बढ़ने लगता है, क्योंकि इनके अंदर हाई कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, फैटी एसिड होते हैं,जो वज़न बढ़ने का कारण बनते है, इसलिए इन तेलो के इस्तेमाल के लिेए माना किया जाता है और ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल की सलाह देते हैं, लेकिन ज्यादा ऑलिव ऑयल के भी इस्तेमाल से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। आइए जानते है इसके बारे में।
ज्यादातर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल पश्चिमी देशों में हुआ करता था, इन देशों में ज्यादातर चीज़े रोस्टिंग, बॉइलिंग, बेकिंग स्टीमिंग और सॉटिंग से बनाई जाती है, इसलिए तेल को बहुत ज्यादा गर्म करने की ज़रुरत नहीं होती है, लेकिन भारत में इन तेलों का इस्तेमाल कुछ अलग ही तरीके से ही किया जाता है, जैसे पकौड़े को तलना. और छौंका लगाना , पूरी तलना इन चीज़ो को तलने के लिए इन तेलो को बहुत ज्यादा गर्म किया जाता है, चूंकि ऑलिव ऑयल का स्मोक पॉइंट ओर तेलो की तुलना में काफी कम होता है, इसलिए जल्द ही यह गर्म हो जाता है और धुआं छोड़ने लगता है।
जब ऑलिव ऑयल को इन चीज़ो को तलने के लिए बहुत ज्यादा गर्म किया जाता है, तो यह हीट कर या स्मोक पॉइंट से ज्यादा गर्म हो जाता हैं औऱ जिसके कारण इसका फैट टूटना शुरु हो जाता है और इस तेल में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को पैदा करने वाले तत्व पैदा होने लगते है।
कभी भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भटूरे तलने, पकौड़े बनाने, छौंक लगाने, पूरियां तलने, फ्रेंच फ्राइस, ब्रेड और समोसा जैसे फूड्स में नहीं करना चाहिए, इन चीज़ो में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।