Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अदरक के अधिक सेवन से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

अगर आप ये सोचते हैं कि अदरक के अधिक सेवन से आपको ज्यादा फायदा होगा तो आप गलत हैं। आइए जानते हैं अदरक के अधिक सेवन से होने वाली 5 परेशानियों के बारे में....

अदरक के अधिक सेवन से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां
अदरक के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान। ©Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Updated : November 15, 2018 6:58 PM IST

सर्दियों के मौसम में लोग अदरक को चाय और सब्जियों में ज्यादा उपयोग करने लगते हैं। बदलते मौसम में जहां अदरक कई तरह की बीमारियों को दूर करने में काम आता है वहीं इसके अधिक सेवन से कई परेशानियां बढ़ भी जाती हैं। अदरक वैसे तो औषधि के रूप में काम करता है लेकिन इसका अधिक सेवन आपको कई बीमारियां या परेशानियां भी दे सकता है। अगर आप ये सोचते हैं कि अदरक के अधिक सेवन से आपको ज्यादा फायदा होगा तो आप गलत हैं। आइए जानते हैं अदरक के अधिक सेवन से होने वाली 5 परेशानियों के बारे में....

मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर के मुताबिक अदरक का ज्यादा सेवन करना हमें कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है, इसलिए आज हम आपको अदरक के नुकसान के बारे में बता रहे हैं जिससे आप समय रहते ही अपने और करीबियों को गंभीर बीमारियों से आसानी से बचा सकेगें।

ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।

Also Read

More News

एसिडिटी: लोग सर्दी-जुकाम, खांसी और पेट से जुड़ी परेशानियों के लिए अदरक का सेवन करते हैं, लेकिन मैरीलैंड यूनिवर्सिटी की मेडिकल सेंटर वेबसाइट के अनुसार अदरक के ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी, सीने में जलन, दस्त आदि रोग घेर लेते हैं।

ब्लड क्लाटिंग: 'द 150 हेल्‍दीऐस्‍ट फूड्स ऑन अर्थ' किताब के लेखक डॉक्‍टर जॉनी बोडेन के मुताबिक अदरक का ज्यादा सेवन आपके खून को पतला करने का काम करती है. इसके साथ ही अदरक आपके खून में जमने वाले थक्कों को एस्पिरिन की तरह ही रोकती है. ऐसे में अगर आप खून को पतला और खून के थक्कों को जमने से रोकने के लिए एस्पिरिन, वारफारिन या हेपरिन जैसी दवाईयों का सेवन कर रहें हैं, तो इससे गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेगनेंसी में परेशानी ; गर्भावस्था के दौरान अदरक का सेवन करना जहां गर्भवती महिलाओँ को जी मिचलाने और उल्टी से निजात दिलाता है, वहीं एक शोध के अनुसासर अदरक का अधिक सेवन करना गर्भपात के खतरे को बढ़ा देता है।

डायबिटीज : अगर आप डायबिटिक पेशेंट है, तो अदरक का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करें. यही फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि अदरक धीरे धीरे आपके ब्लड शुगर को कम कर देती है. जिससे आपको हाइपोग्‍लाइसीमिया यानि खून में शुगर की कमी जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

हार्ट की परेशानी : अदरक का ज्यादा सेवन करना आपके सेहत में सुधार नहीं लाता, बल्कि आपके दिल को बीमार बना देता है. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्‍थ के मुताबिक, अदरक का अधिक सेवन करने से दिल को सुचारू रूप से काम करने में परेशानी आती है, साथ ही ब्लड प्रेशर के घटने-बढ़ने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।

ये भी पढ़ेंः रोजाना एक्सरसाइज में डायबिटीज के मरीज को ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें।

ये भी पढ़ेंः सुबह उठने के 20 मिनट तक कुछ नहीं खाते हैं तो होते हैं ये 4 नुकसान।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः हार्ट की एंजियोप्लास्टी में लगने वाले स्टंट के बारे 5 खास बातें।

About the Author

... Read More