Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अदरक का ज्‍यादा सेवन भी हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

गर्भवती महिलाओं के लिए आधे कप से ज्यादा अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है।

अदरक का ज्‍यादा सेवन भी हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान
गर्भवती महिलाओं के लिए आधे कप से ज्यादा अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : August 20, 2019 4:10 PM IST

अदरक सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। मॉनसून में तो इसका विशेष तौर पर सेवन किया जाता है। वहीं सर्दियों में लोग इसे चाय के अलावा सब्‍जी में डालकर भी खाते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि लिमिट से ज्‍यादा अदरक (Ginger hazards) का सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानें कब करना चाहिए अदरक का सेवन और कब नहीं।

बहुत खास है अदरक

आयुर्वेद में अदरक को औषधि के रूप में जाना जाता है। कई वैज्ञानिक शोध इस बात की पुष्टि भी करते हैं। अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ताजा अदरक में 81% पानी, 2.5% प्रोटीन, 1% वसा, 2.5% रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इस लेख को पढ़ कर जाने अदरक के फायदों के बारे में।

अदरक में मौजूद पोषक तत्‍व

इसमें आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अदरक को ताजा और सूखा दोनों प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। अदरक एक मजबूत एंटीवायरल भी है। आइए हम आपको अदरक के फायदे के बारे में बताते हैं।

Also Read

More News

ज्‍यादा सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान (Ginger hazards)

लो ब्‍लड प्रेशर

लो ब्‍लड प्रेशर के मरीजों को अदरक का सेवन बहुत ध्‍यान से करना चाहिए। इसकी जरा भी ज्‍यादा मात्रा आपके लिए हानिकारक (Ginger hazards) हो सकती है। अदरक में खून को पतला कर देने का गुण होता है। जिससे लो बीपी वालों के लिए समस्‍या हो सकती है।

जलन और एसिडिटी

अदरक की तासीर गर्म होती है। यह सर्दी के रोगों से निजात दिलाती है। पर इसका यही गुण हानिकारक (Ginger hazards) भी हो सकता है, अगर सीमा से ज्‍यादा सेवन किया जाए तो। अदरक के ज्‍यादा सेवन से सीने में जलन और एसिडिटी की समस्‍या हो सकती है।

लो शुगर में है खतरनाक

अदरक वास्‍तव में एक औषधि है। यह शुगर लेवल को डाउन (Ginger hazards) कर देती है। पर अगर आपका शुगर लेवल पहले ही डाउन रहता है, तो अदरक का सेवन करने से आपको और समस्‍या हो सकती है। अदरक के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल यकायक कम हो सकता है, जिससे हाइपो ग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है।

गर्भवती महिलाएं न करें ज्‍यादा अदरक का सेवन 

गर्भवती महिलाओं के लिए आधे कप से ज्यादा अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है। अदरक के ज्यादा सेवन से गर्भवती महिलाओं के पेट में दर्द भी हो सकता है। वहीं अगर आप सोने से पहले अदरक की चाय पीते हैं तो आपकी नींद डिस्‍टर्ब हो सकती है। खराब नींद अपने आप में कई बीमारियों का कारण है।

इस सूप को पीने से एक महीने में गायब हो जाएगा बैली फैट

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शाम को करें आधा घंटा सैर, सेहत को मिलेगा वर्कआउट जितना लाभ

About the Author

... Read More