
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 18, 2018 8:19 AM IST
केटो डायट में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन और फैट ज्यादा होता है। मांसाहारी लोग तो प्रोटीन के लिए मछली, मांस और अंडे का सेवन करते हैं लेकिन शाकाहारी लोगों के पास बहुत कम चॉइस होती है। इस बारे में हमने एडवांस्ड सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर रचित दुआ से बातचीत की है।
उन्होंने कहा की ज्यादातर शाकाहारी प्रोटीन में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है जिससे आप कीटोसिस की स्थिति में नहीं आ पाते हैं जबकि केटो डायट का मतलब ही यही है कि आपको कीटोसिस की स्थिति में लाया जाये। वो कहते हैं की यह बहुत बड़ी गलतफहमी है की शाकाहारी लोग केटो डायट नहीं ले सकते हैं जबकि ऐसा नहीं है शाकाहारी लोग अलग अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल करके केटो डायट फोलो कर सकते हैं। जैसे अगर हो सके तो छांछ का सेवन करें।
डॉ. रचित कहते हैं, हर व्यक्ति को अपने बीएमआर यानी बेसिक मेटाबोलिक रेट के हिसाब से अपना डायट प्लान करना चाहिए। जो लोग शाकाहारी हैं उनका डायट प्लान छांछ, मशरूम, कोकोनट आयल आदि के इर्द गिर्द घूमता रहता है। जो लोग अंडे का सेवन करते हैं उनके लिए केटो डायट फॉलो करना बहुत ही आसान हो जाता है।
कैसा होना चाहिए शाकाहारी केटो डायट प्लान:
आपका प्लान आपके वजन के हिसाब से होना चाहिए अगर आप अपना फैट कम करना चाहते हैं तो आपका डायट प्लान ऐसा होना चाहिए,
ब्रेकफास्ट : आप अपने नाश्ते में दो अंडे का आमलेट के साथ 100 ग्राम पालक और पनीर लें।
नाश्ते और लंच के बीच : इस दौरान आप छांछ पी सकते हैं।
लंच : दोपहर लंच में तीन उबले हुए अंडे का सेवन करें।
शाम का नाश्ता : शाम को आप पनीर भुजिया और ग्रीन टी लें।
वर्कआउट के बाद : इस समय आप प्रोटीन शेक पियें।
डिनर : रात में डिनर के समय दो अंडे का आमलेट, पालक या फिर अंडे की भुजिया लें।
शाकाहारी लोगों को केटो डायट फॉलो करने में कब्ज़ कि समस्या होती है क्योंकि इस डायट में प्रोटीन ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होता है। इसलिए आप आप हरी पत्तियों वाली सब्जियां जैसे पालक और सलाद का इस्तेमाल ज्यादा करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पियें। पानी आपको हाइड्रेटेड रखता है जिससे आपका पेट आसानी से साफ़ होता है। केटो डायट में अधिक मात्रा में सोडियम और पानी शरीर से बाहर निकल जाता है जिसे संतुलित करने के लिए आप नींबू पानी में थोड़ा नमक और शक्कर मिलाकर पी सकते हैं। इससे फायदा होगा।