
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 6, 2023 1:14 PM IST
Foods that make your bone weak: हड्डियां हमारे शरीर के सबसे ज्यादा जरूरी हिस्से में से एक है, क्योंकि इनकी मदद से ही शरीर की संरचना को सही रखने में मदद मिलती है और साथ ही साथ शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। शरीर के अन्य हिस्सों की तरह हड्डियों को भी पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलना जरूरी होता है और ऐसा न होने पर हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। सिर्फ धूप लेने से ही ही हड्डियां मजबूत नहीं होती है, बल्कि सही और हेल्दी आहार का होना भी बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं यहां तक कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो हेल्दी होने के बावजूद भी हड्डियों को पोषण देने की बजाय उल्टा उनका पोषण छीन लेते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने की बजाय उल्टा कमजोर पड़ने लगती हैं। (What foods make your bones weak)
वैसे तो हरी सब्जियां आपकी हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। पालक भी हरी सब्जियों का ही एक हिस्सा है और यह काफी हेल्दी भी होता है। लेकिन पालक को हड्डियों के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। पालक में खूब मात्रा में कैल्शियम होता है, लेकिन कैल्शियम के साथ ही ऑक्सलेट नाम का एक खास तत्व भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित होने से रोकता है।
घर पर बनी मिठाइयाां व अन्य मीठे पकवान बाहर की चीजों को देखते हुए काफी हेल्दी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें देसी घी, दूध और बिना मैदे के बनाया जाता है। लेकिन ये हेल्दी चीजें भी आपकी हड्डियों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है और इसका कारण है इनमें मौजूद हाई शुगर। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करना हड्डियों को नुक्सान पहुंचाता है।
ठीक मीठे की तरह ही ज्यादा नमक वाला खाना आपकी हड्डियों के लिए हानिकारक माना जाता है। नमक पेशाब में कैल्शियम को कंट्रोल करने की प्रक्रिया से जुड़ा होता है और इसलिए शरीर में ज्यादा मात्रा में नमक सीधा हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही ज्यादा नमक का सेवन करना हड्डियों में मौजूद कैल्शियम लेवल को कम करने लगता है।
अगर आपको भी दिन में कई बार चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन हड्डियों के सबसे बड़े दुश्मन में से एक है। कई अध्ययनों में भी यह पाया जा चुका है कि आप जितनी ज्यादा मात्रा में कैफीन ड्रिंक लेते हैं, उतना ही ज्यादा कैल्शियम आपके शरीर से जाने लगता है।
शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक आयरन भी है, जो शरीर में जाकर कई जरूरी काम करता है। लेकिन शरीर में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। कई अध्ययनों में भी यह पाया जा चुका है कि शरीर में ज्यादा आयरन हड्डियों से जुड़ी बीमारियां होने के खतरे को बढ़ता है।