
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 8, 2023 12:09 PM IST
Vitamins and minerals for immune system: हमारे शरीर के एक-एक अंग की तरह इम्यून सिस्टम को भी सामान्य रूप से काम करने के लिए सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। हालांकि, यह भी सच है कि कुछ विटामिन व मिनरल दूसरों से ज्यादा जरूरी होते हैं और अगर शरीर में उनकी कमी हो जाए तो हमारा इम्यून सिस्टम भी ठीक से काम नहीं कर पाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो शरीर में कुछ जरूरी विटामिन व मिनरल कम होने पर संक्रमण व अन्य कई बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 विटामिन व मिनरल्स के बारे में बताने वाले हैं, शरीर में जिनकी कमी होने के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली सामान्य रूप से काम नहीं कर पाती है और अलग-अलग प्रकार की बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। साथ ही हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि किन फूड्स का सेवन करके इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। (Immunity ko badhane ke liye kya khaye)
इम्यून फंक्शन को सामान्य रूप से काम करने के लिए जिंक की आवश्यकता भी पड़ी है। इम्यून सेल्स को सामान्य रूप से विकसित होने और काम करने के लिए जिंक की आवश्यकता पड़ती है और इसलिए यह जरूरी है। मीट, चिकन, सीफूड, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज के सेवन से शरीर में जिंक की पूर्ति होती है।
इम्यून सिस्टम को सामान्य रूप से काम करने के लिए आयरन की आवश्यकता भी होती है और इसकी कमी प्रतिरक्षा प्रणाली की कार्य प्रक्रिया को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। रेड मीट, चिकन, फिश, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स और फोर्टिफाइड सेरियल्स का सेवन करके आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सामान्य रूप से काम करने के लिए कॉप्पर की आवश्यकता भी होती है और शरीर में इसकी कमी-पूर्ति करने के लिए मीट, शेलफिश, मछली, ड्राई फ्रूट्स, बीज, साबुत अनाज और चॉकलेट आदि का सेवन किया जा सकता है। शरीर में कॉप्पर की कमी होने पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
किसी इन्फेक्शन या बीमारी पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को सेलेनियम की जरूरत पड़ती है साथ ही यह मिनरल इम्यून सिस्टम को जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने से भी रोकता है। एनिमल प्रोटीन फूड्स जैसे अंडे व मीट आदि में सेलेनियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसके साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स जैसे ब्राजील नट्स आदि भी इसका अच्छा स्रोत माने जाते हैं।
इम्यून सिस्टम को सामान्य रूप से काम करने के लिए विटामिन सी, बी6, डी, ए और ई आदि की आवश्यकता पड़ती है। शरीर में विटामिनों की पूर्ति करने के लिए फूड्स और सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है। खट्टे फल, लाल व हरी मिर्च, बेरीज, सब्जियां, सोया मिल्क आदि का सेवन करके शरीर को अलग-अलग प्रकार के विटामिन प्रदान किए जा सकते हैं।